लॉयन्स क्लब जयपुर चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र,स्वेटर,जूते का संकलन

 
० आशा पटेल ० 
जयपुर : लॉयन्स क्लब जयपुर चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट के सहयोग से “Joy of Donating” कार्यक्रम के अन्तर्गत वस्त्र, स्वेटर, जूते, चप्पल आदि का संकलन किया गया ताकि जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जा सके। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब जयपुर चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट के अध्यक्ष सीए सचिन कुमार जैन, सचिव सीए रजत चेतानी, कोषाध्यक्ष सीए विनय जिंदल द्वारा नवनिर्वाचित सीए पदाधिकारियों सेंट्रल काउंसिल में सतीश गुप्ता, रोहित रूवाटिया एवं रीजनल काउंसिल में रूचि गुप्ता, विजय अग्रवाल, अंकुर गुप्ता का सम्मान भी किया गया।
शिविर में रीजनल सेक्रेटरी लायन सीए स्वाति जैन ने लायंस क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना की | शिविर के संयोजक लायन सी ए विरेन्द्र परवाल ने बताया की बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में निःशुल्क दवाईयां एवं रू 200- तक की जांचे दी गयी एवं कुल 17 डॉक्टर्स की टीम ने अपनी सेवायें दी। चिकित्सा शिविर में 416 व्यक्तियों ने लाभ उठाया । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार