रेनो की क्विड,काइगर और ट्राइबर अब सीएनजी किट ऑप्‍शन में भी

० आशा पटेल ० 
नई दिल्‍ली । रेनो इंडिया के काइगर, ट्राइबर और क्विड के सभी मॉडलों में सरकार द्वारा स्‍वीकृत सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट्स उपलब्‍ध होंगी। इस पहल का उद्देश्य न केवल रेनो के ग्राहक आधार को बढ़ाना है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और कुशल परिवहन समाधान प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करना है। ग्राहकों को सबसे अधिक महत्‍व देने और उनकी मानसिक शांति के लिये कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, सीएनजी किट से लैस सभी कारें तीन साल की वारंटी के साथ आएंगी।
रेनो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और कंट्री सीईओ वेंकटराम एम. ने कहा, ‘‘हम हमेशा से नई तकनीक और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों पर काम कर रहे हैं। इसी सोच के तहत, हमने अपने सारे मॉडलों में सरकार द्वारा मंजूर सीएनजी किट लगाने का विकल्प दिया है। इसका मतलब है कि ग्राहक अपनी रेनो कारों में सीएनजी किट लगवाकर उन्हें पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी पर भी चला सकेंगे। यह कदम ग्राहकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और किफ़ायती विकल्प प्रदान करने की रेनो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी का मानना है कि इससे रेनो की कारें और भी सुलभ और उपयोगी बनेंगी, और भारत में उनकी स्थिति मजबूत होगी।’’

सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट ऑटोमेटिक और टर्बो वैरिएंट्स को छोड़कर सभी वैरिएंट्स तथा मॉडलों के लिये उपलब्‍ध है। सीएनजी किट एक रेट्रोफिट है, जिसे पसंदीदा वेंडर के माध्‍यम से लिया जाता है। सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट को चरणबद्ध तरीके से उपलब्‍ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री हरियाणा, यूपी, दिल्‍ली, गुजरात और महाराष्‍ट्र जैसे पाँच महत्‍वपूर्ण राज्‍यों से शुरू होगी। इनका देश के बाजार में 65% योगदान है और आने वाले महीनों में बिक्री का पूरे देश में 100% विस्‍तार होगा। सीएनजी फिटमेंट का सभी खर्चों समेत मूल्‍य ट्राइबर और काइगर: 79,500 रूपये क्विड: 75,000 रूपये

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार