फ़ैशन शो में निफ़्ट जोधपुर प्रथम पुरस्कार विजेता विशेष हथकरघा एक्सपो-त्योहार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित बुनकर सेवा केंद्र, जयपुर द्वारा "विशेष हथकरघा एक्सपो-त्योहार" संपन्न हो गया। इस एक्स्पो के अंतिम दिन फ़ैशन शो का आयोजन भी किया गया जिसमें राजस्थान के निफ़्ट जोधपुर, आर्च कॉलेज, आइएएस कॉलेज, गवर्नमेंट वुमेन पॉलिटैक्निक कॉलेज गांधीनगर, आईआईसीडी आदि ने भाग लिया । फ़ैशन शो में कोटा डोरिया, पट्टु, आँवा, खादी व अन्य हैंडलूम उत्पाद प्रदर्शित किए गए । फ़ैशन शो का समापन बुनकरों व कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी व फ़ैशन वॉक के साथ किया गया । इसमें अजरख ब्लॉक प्रिंट का लाइव प्रदर्शन नेशनल अवार्डी श्री राणामल खत्री द्वारा किया गया ।

फ़ैशन शो में निफ़्ट जोधपुर प्रथम पुरस्कार विजेता रहा। आईआईएस कॉलेज जयपुर ने द्वितीय व आर्च कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । गवर्नमेंट वुमेन पॉलिटैक्निक कॉलेज, गांधीनगर तथा आईआईसीडी, झालाना को सांत्वना पुरस्कार व आईआईसीडी के विद्यार्थी मास्टर पुष्पराज को स्टार ऑफ रनवे अवार्ड से सम्मानित किया गया । फ़ैशन शो के दौरान अपर महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय व केंद्रीय संचार ब्यूरो श्रीमती ऋतु शुक्ला, पदम श्री अवार्डी राम किशोर डेरेवाला, संयुक्त आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग राजस्थान, श्रीमती शिल्पी आर. पुरोहित, निदेशक आर्च कॉलेज, श्रीमती अर्चना सुराना, फ़ैशन डिज़ाइन विभाग, निफ़्ट जोधपुर, श्रीमती रुचि खोलिया, निदेशक, आईआईएस कॉलेज, डॉ. राधा कश्यप, विभागाध्यक्ष, टेक्सटाइल, गवर्नमेंट वुमेन पॉलिटैक्निक कॉलेज गांधीनगर श्री अमित कुमार आदि जूरी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली