शब्दों के जादूगर थे प्रो.शर्मा : वसीम बरेलवी

० योगेश भट्ट ० 
बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से प्रो.एन.एल.शर्मा की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन मशूहर शायर प्रो. वसीम बरेलवी के आवास पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो.वसीम बरेलवी ने कहा कि प्रो.एन. एल.शर्मा का सम्पूर्ण व्यक्तित्व बहुत विशाल था। वह शब्दों के ऐसे जादूगर थे कि दुनिया में ऐसा अदभुत व्यक्ति मिलना मुश्किल है। प्रो.शर्मा की स्मृति में प्रथम एन. एल.शर्मा स्मृति शिक्षा सम्मान बरेली कालेज में वाणिज्य विभाग में प्राध्यापक रहे प्रो.राज कुमार वार्ष्णेय को दिया गया।

 सम्मान स्वरूप हार,शाल,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो.वसीम बरेलवी,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव प्रदीप माधवार ने प्रदान किया। कार्यक्रम में सुरेश बाबू मिश्रा, इं. के.बी. अग्रवाल,इन्द्र देव त्रिवेदी,प्रकाश चंद्र सक्सेना,मुकेश सक्सेना और इं. ए. एल.गुप्ता,उमेश चन्द्र गुप्ता और प्रो.सुनील कुमार शर्मा ने एन.एल.शर्मा के साथं के अपने प्रसंग साझा किये। प्रो. एन. एल.शर्मा को समर्पित पत्रिका विविध संवाद का अतिथियों ने विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली