जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट को विरासत म्यूजियम बनाया जाएगा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पर्यटन विभाग राजस्थान आने वाले पर्यटकों के लिए मोबइल ऐप तैयार करवा रहा है। वहीं जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट को विरासत म्यूजियम बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष शासन सचिव पर्यटन रवि जैन की उपस्थिति में सचिवालय में प्रस्तुतिकरण दिया गया। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए ऐसा ऑनलाइन ऐप तैयार किया जिससे राजस्थान आने वाले पर्यटक ऐप के माध्यम से सभी तरह की पर्यटन सूचनाएं प्राप्त कर सके साथ ही पर्यटन सम्बंधित मदद भी प्राप्त कर सके।
दिया कुमारी ने जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में विरासत म्यूजियम बनाने के लिए प्रस्तुतिकरण देखने के दौरान उन्होंने निर्देश दिए की राजस्थान की विरासत कलाओं, कलाकृतियों और कलाकारों को इस विरासत म्यूजियम के माध्यम से संरक्षण दिया जाए। जिस से आमजन और पर्यटक राजस्थान की अनूठी कलासंस्कृति से परिचित हो सके। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग से सम्बंधित बजट घोषणाओं पर बिंदुवार चर्चा कर उनके क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली