UAE में भी बिकेगी रिलायंस की कैम्पा

० संवाददाता द्वारा ० 
 बेंगलुरु : रिलायंस (RCPL) ने यूएई में कैम्पा ब्रांड को लॉन्च कर दिया है। लॉंचिंग फूड एंड बेवरेज सोर्सिंग इवेंट, गल्फूड में की गई। कैम्पा को यूएई के एग्थिया ग्रुप के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया। एग्थिया ग्रुप यूएई की मशहूर फूड एंड बेवरेज कंपनियों में से एक है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, "हम 50 साल से अधिक पुराने भारतीय ब्रांड कैंपा के साथ यूएई के बाजार में प्रवेश करने को लेकर उत्साहित हैं। हमारे पास ग्राहकों को किफायती कीमतों पर वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद देने का ट्रैक रिकॉर्ड है। कैंपा सिर्फ़ एक ड्रिंक नहीं है; यह एक विरासत का पुनरुद्धार है, यह भारत का स्वाद है। हमें पूरा भरोसा है कि यूएई के उपभोक्ताओं को इसका ताज़ा स्वाद पसंद आएगा।“

साझेदारी पर एग्थिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन स्मिथ ने कहा, "हम यूएई में कैंपा कोला लाने के लिए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। यह प्रतिष्ठित ब्रांड कई लोगों के लिए गहरी पुरानी यादों की तरह है, हमारा मानना है कि यह यूएई में महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ समान रूप से जुड़ जाएगा। यह साझेदारी एग्थिया के विविध पेय पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा। हमारे मजबूत वितरण नेटवर्क और बाजार विशेषज्ञता के साथ, हम यूएई में उपभोक्ताओं की नई पीढ़ी के लिए कैंपा कोला को फिर से पेश करने के लिए उत्साहित हैं।"

कंपनी ने कहा है कि शुरुआत में कैम्पा पोर्टफोलियो में कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज और कोला ज़ीरो शामिल होंगे। अपनी आकर्षक लाल और बैंगनी पैकेजिंग और किफायती मूल्य वाले उत्पाद के वायदे के साथ कैम्पा यूएई में सफलता की कहानी लिखने को तैयार है। रिलायंस ने 2022 में कैम्पा कोला का अधिग्रहण किया था और 2023 में इसे भारत में फिर से पेश किया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार