Housing.com लॉन्च करेगा ऑनलाइन प्रॉपर्टी फेस्ट ‘हैप्पी न्यू होम्स 2025’

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : रियल एस्टेट ऐप Housing.com ऑनलाइन प्रॉपर्टी इवेंट हैप्पी न्यू होम्स 2025 का 8वां संस्करण लॉन्च करने को तैयार है। यह 10 मार्च से 10 अप्रैल तक एक महीने चलने वाला वर्चुअल प्रॉपर्टी फेस्टिवल होगा, जो पूरे भारत के 34 शहरों तक पहुंचेगा। यह आयोजन डेवलपर्स, विशेष डील्स और डिजिटल होम-बाइंग के साथ ऑनलाइन रियल एस्टेट क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। हैप्पू न्यू होम्स’25 पहले के संस्करणों, विशेष रूप से त्योहारों के दौरान आयोजित 'मेगा होम उत्सव 2024' की सफलता पर आधारित है। यह इवेंट भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र 4,400 से अधिक डेवलपर्स और चैनल पार्टनर्स को संपत्ति खरीदारों से जोड़ता है। इसमें मेट्रो शहरों, टियर-II और टियर-III शहरों में स्थित अनेकों आवासीय परियोजनाएँ शामिल होंगी।

 चीफ रेवेनयू ऑफिसर (सीआरओ) अमित मसालदान ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हैप्पी न्यू होम्स 2025 दर्शकों की भागीदारी और बिक्री के लिहाज से उद्योग में नए मानक स्थापित करेगा। घर खरीदने की प्रक्रिया लगातार विकसित हो रही है, और हमारा ध्यान उपभोक्ताओं को बेहतर और अद्वितीय अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। भारत के घर खरीदारों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में Housing.com अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है।" अमित मसालदान ने आगे कहा, "हैप्पी न्यू होम्स’25 के माध्यम से हम आधुनिक घर खरीदारों की बदलती जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए नवाचार कर रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता केवल प्रॉपर्टी दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हम पारदर्शिता और तकनीक के मेल से एक संपूर्ण इकोसिस्टम बना रहे हैं, जिससे घर खरीदने वाले सोच-समझकर निर्णय ले सकें।

इस कार्यक्रम में कैसरग्रांड बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड, अवांत ग्रुप, सुमधुर इंफ्राकॉन प्रा.लि., डीएसआर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. और डीएसी डेवलपर्स सहित कई प्रमुख कंपनियां अपनी प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। हैप्पी न्यू होम्स'25 इस बार घर खरीदने के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई नए इनोवेशन लेकर आ रहा है। इसमें प्रोफेशनली प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट वीडियो शामिल है,  इसके अलावा सभी लिस्टिंग की सटीक सत्यापन प्रक्रिया का पालन होगा। ग्राहकों के लिए पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए हर प्रॉपर्टी को गहराई से जांचा जाएगा। होम लोन पर विशेष कैशबैक ऑफर: इस इवेंट के दौरान Housing.com से होम लोन लेने वाले ग्राहकों को गारंटीड कैशबैक मिलेगा, जिससे उनके घर खरीदने के सफर को और भी फायदेमंद बनाया जाएगा।

हैप्पी न्यू होम्स’25 अब देशभर में 34 शहरों में जाकर अपनी गतिविधियों को विस्तार दे रहा है। इससे घर खरीदने वालों को पूरे देश में आवासीय संपत्तियों को खरीदने के विविध विकल्प उपलब्ध होंगे। इस साल यह इवेंट गुवाहाटी, रायपुर, पटना, कोच्चि, सूरत, देहरादून और वाराणसी जैसे नए बाजारों में प्रवेश कर रहा है, जिससे घर खरीदने वालों को अधिक विविध और व्यापक आवासीय विकल्प मिलेंगे।  जैसे-जैसे ऑनलाइन प्रॉपर्टी फेस्ट रियल एस्टेट परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं, Housing.com डिजिटल इनोवेशन में सबसे आगे की अपनी स्थिति को कायम रख रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत