माटी की खुशबू’ का लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, महिला काव्य मंच (मकाम), शाहदरा इकाई की काव्य गोष्ठी एवं कवयित्री सरिता गुप्ता के नवीन काव्य-गीत संग्रह ‘माटी की खुशबू’ का लोकार्पण विद्या विहार विद्यालय, नवीन शाहदरा के सभागार में किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नीतू सिंह राय (वैश्विक अध्यक्ष, मकाम), विशिष्ट अतिथि सुरेखा जैन (मोटिवेशनल स्पीकर), प्रो. रवि शर्मा 'मधुप' (अध्यक्ष, हिंदी विभाग, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स), अनुपम भटनागर (मैनेजर, विद्या विहार विद्यालय), कुसुम लता ‘कुसुम’, अंजू अग्रवाल 'उत्साही' और सरिता गुप्ता (अध्यक्ष, शाहदरा इकाई) द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । 
नन्ही प्रदन्या शर्मा ने अपनी मधुर वाणी में ‘राम स्तुति’ गाकर सारा वातावरण राममय कर दिया। सभी अतिथियों को पगड़ी और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया और पुस्तक लोकार्पण की परंपरा का निर्वहन किया गया । डॉ. सुधा शर्मा 'पुष्प' और प्रो. रवि शर्मा 'मधुप' ने सरिता गुप्ता को दुपट्टा और मोती माला पहनाकर और आकर्षक उपहार देकर स्वागत किया । मंचस्थ विद्वतजन ने पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किए और सरिता गुप्ता को बधाई तथा शुभकामनाएँ प्रेषित कीं । डॉ. नीतू सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरिता गुप्ता की सभी रचनाएँ मार्मिक और संदेशप्रद हैं । सुरेखा जैन के अनुसार, “कवयित्री ने जो भी लिखा है, पहले उसे जिया है | उनके पास शब्दों और भावों का असीम भंडार है |”

 प्रो. रवि शर्मा ‘मधुप’ ने पुस्तक की विशेषताओं को उद्घाटित करते हुए कहा, “यह काव्य संग्रह संबंधों की खुशबू बिखेरता काव्य संग्रह है और इसकी आधे से अधिक कविताएँ संबंधों पर आधारित हैं| साथ ही इसमें राष्ट्र प्रेम, हिंदी का दर्द, शिक्षकों की शोचनीय स्थिति, मतदान का महत्त्व आदि विषयों पर भी सार्थक रचनाएँ हैं|” अनुपम भटनागर ने सरिता गुप्ता की सहजता, सरलता, संवेदनशीलता और स्वाभिमानी प्रवृत्ति की प्रशंसा करते हुए इन्हीं को उनकी कविताओं का आधार बताया| तत्पश्चात सभी उपस्थित कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया और कार्यक्रम को ऊँचाइयों पर पहुँचाया । मंचस्थ अतिथियों के अतिरिक्त कामना मिश्रा, इंदु गर्ग, मधु शर्मा 'मधुर', सुनीला नारंग, पूनम नैन ‘मलिक’, महालक्ष्मी केसरी,

 रजनी बाला, दीप्ति अग्रवाल ‘दीप’, डॉ अमृता ‘अमृत’, डॉ. सुधा शर्मा 'पुष्प', डॉ. संतोष संप्रीति, भावना भारद्वाज, मधु वशिष्ठ, डॉ सुषमा गर्ग 'सुमी', चंचल हरेंद्र वशिष्ठ, अंश प्रताप शुक्ला ने शानदार भावपूर्ण रचनाएँ पढ़ीं। श्रोता के रूप में संयुक्ता शर्मा, ममता भारद्वाज, प्रमोद भारद्वाज, अंजू ढाका आदि कार्यक्रम के अंत तक जुड़े रहे। ‌कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सुधा शर्मा 'पुष्प', कामना मिश्रा और इंदु गर्ग ने किया ।कार्यक्रम के अंत में शाहदरा इकाई की अध्यक्षा सरिता गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा