असमनी के केशव दत्त चंदोला राष्ट्रीय अध्यक्ष,गोपाल गुप्ता प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

० आशा पटेल ० 
जयपुर। एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ़ इंडिया के 31 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी चंदोला ने राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गोपाल गुप्ता सहित 9 राज्यों के पुनः प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किये। दो दिवसीय अधिवेशन में के.डी.चंदोला ने राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उड़ीसा के अध्यक्षों को आगामी कार्यकाल के लिए पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया है। मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की । अन्य शेष राज्यों में सप्ताह भर में निर्णय लेकर राज्य इकाइयों का गठन कर 
कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। 
वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने कहा कि आज बड़े अखबारों के इतने एडिशन निकलते हैं कि एक ही शहर के अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग खबरें जाती है। मूल खबर का पता ही नहीं चलता। ऐसे में लघु एवं मध्यम दर्जे के अखबारों का महत्व अपने आप बढ़ जाता है। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद छाबड़ा ने कहा कि आपकी कलम में ताकत होनी चाहिए पर ताकत तब आएगी जब उसमें सच्चाई होगी । उन्होंने कहा अपेक्षा को छोड़कर निरपेक्ष हो जाइए आपकी कभी उपेक्षा नहीं होगी। इस अवसर पर राज्य इकाई के सभी पदाधिकारियों को समर्पित भाव सेवाएं देने के लिए एवं जिला प्रभारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली