सामाजिक समरसता के साथ मनेगा परशुराम जन्मोत्सव

० आशा पटेल ० 
जयपुर : भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पूजन समारोह को लेकर विप्र महासभा ने तैयारियां शुरू की । जन्मोत्सव समारोह को लेकर आयोजन समिति की बैठक रखी गई । बैठक के बाद प्रथम पूज्य मोतीडूंगरी गणेश जी को आमंत्रित किया एव महंत कैलाश ने आयोजन को लेकर विप्र महासभा के पदाधिकारीयों से चर्चा की , हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया को सामाजिक समरसता के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा
आयोजन को लेकर भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की । इस अवसर पर विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र भारद्वाज,प्रदेश परशुराम सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी,प्रदेश संयोजक सचिन आनंद शर्मा ,महामंत्री जितेंद्र मिश्रा,युवा अध्यक्ष दीपेश मिश्रा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, प्रदेश महामंत्री मनीष मुदगल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हर्षिता शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन गौतम, महासचिव डॉ सुमित तिवारी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार