पर्यावरण संरक्षण केवल संकल्प नहीं,जीवनशैली बनानी होगी – श्याम जाजू

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कांस्टीट्यूशन क्लब में अमर संदेश समाचार पत्र ग्रुप द्वारा ‘पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी’,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ‘अमर संदेश सम्मान-2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने शिरकत की। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर विद्वानों, कलाकारों और पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आईएएस कुलानंद जोशी, कांग्रेस नेता हरिपाल रावत, भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह राणा, 
लोक गायिका कल्पना चौहान, केंद्रीय सचिवालय संगठन नेता उदित आर्य तथा माताश्री देवभूमि परिवार के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अमर संदेश ग्रुप के मुख्य संपादक अमरचंद, संयोजिका निम्मी ठाकुर, सुजीत ठाकुर एवं मोहन सिंह रावत ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व पौधगमला भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अमरचंद ने कहा "पर्यावरण हमारे भविष्य की बुनियाद है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना केवल सरकारों या संगठनों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
गोष्ठी में वक्ताओं ने वैश्विक पर्यावरण संकट, हिमालयी पारिस्थितिकी पर खतरे, उत्तराखंड की पर्यावरणीय चुनौतियों और स्थानीय समाधान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला। पत्रकार चंद्र मोहन पपनैं, यूट्यूबर रामसिंह तोमर, संगीतकार राजेंद्र चौहान, रंगकर्मी हेम पंत, लोकगायक शिवदत्त पंत आदि ने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि श्याम जाजू ने कहा "उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में पर्यावरण केवल जीवनशैली नहीं, एक आस्था है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गंगा समेत अनेक नदियों को पुनर्जीवित करने हेतु कार्य किए जा रहे हैं। पेड़ों के संरक्षण हेतु 'गिफ्ट ए प्लांट' जैसी पहलें समाज को नई दिशा दे रही हैं। पर्यावरण संरक्षण हेतु ऐसी संगोष्ठियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।"
सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायिका कल्पना चौहान, आशा नेगी, नीम भंडारी, मौनी झा वैदेही, राम सिंह तोमर, बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका,मधु बेरिया शाह ने लोकगीतों और पर्यावरण आधारित रचनाओं से समां बांधा। दीपिका ट्रस्ट से जुड़े बच्चों ने ‘बस अब और नहीं’ नामक लघु नाटक के माध्यम से वायु प्रदूषण व स्वच्छता पर व्यंग्यात्मक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, रंगकर्म और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को ‘संस्कृति सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित नामों में सुदीप ठाकुर, अनिल पंत, योगेश भट्ट, खुशाल जीना, सुनील नेगी, राजू बोरा, पदमेंद्र रावत, नीमा भंडारी, मधु बेरिया साह, आशा नेगी, राम सिंह तोमर, हेम पंत आदि प्रमुख रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड