गुरु पूर्णिमा एवं अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव में कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य से गुरुओं को नमन किया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। फाउंडेशन फॉर कृष्ण कला एजुकेशन सोसाइटी द्वारा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में गुरु पूर्णिमा एवं अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव 2025 के आयोजन में देशभर के कलाकारों ने अपनी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों से गुरुओं को नमन किया। एकल नृत्य प्रस्तुतियाँ देने वाले कलाकारों में शंभवी वर्मा (कथक), अनन्या (ओडिसी), खानक, पीहू पीयूष, सहार अनामिका हैदर, सान्वी (भरतनाट्यम) और श्रेया (कथक) शामिल रहीं।
युगल नृत्य में आनंदी मिश्रा एवं मननत डोगरा, श्रीजीता व सुनीष्का भट्टाचार्य, दिविजा सपरा व शुभ्रा खनिजो, तविशिउ, कियोषा और संस्कृति तथा दिया व अर्णा की प्रस्तुतियाँ सराही गईं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में उपहार डांस कंपनी  उपासना (7 सदस्य), अष्टनायिका ग्रुप (8 सदस्य), आरंभ म्यूजिक एंड डांस अकादमी (4 सदस्य), अखंड नूपुर ध्वनि डांस सेंटर (5 सदस्य) और उपहार डांस कंपनी राहुल गंगानी (5 सदस्य) की आकर्षक प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं।
इसके साथ ही योग प्रदर्शन में योग गुरु अमित कुमार चौहान एवं उनकी टीम ने योग एवं नृत्य के इस समन्वय ने कार्यक्रम को एक आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान की। विशेष नृत्य प्रस्तुतियाँ, जिसमें गुरु संगीता कुलश्रेष्ठा (भरतनाट्यम), शुभम केसरी (कथक), विदुषी मानवी चतुर्वेदी (भरतनाट्यम), राहुल गंगानी व विदुषी उपासना (कथक), विदुषी पूजा ओवलेकर (कथक), तथा विदुषी बृजेश कुमारी (कथक) ने प्रदर्शन किया।
द्वितीय सत्र विचार गोष्ठी में देश के कला, शिक्षा, संस्कृति एवं मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। विचार व्यक्त करने वालों में डॉ. सुशील भारती, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. शशि प्रभा, श्रीमती अमृत नीलम, पद्मश्री नलिनी-कमलिनी , गुरु नंदिनी सिंह, प्रो. रमेश गौड़, डॉ. एम. रहमतुल्लाह, संगीता कुलश्रेष्ठा, डॉ. अतासी मिश्रा, सदानंद विश्वास, श्रुति सिन्हा, कैप्टन श्याम कुमार, गुरु सुभाष चंद्र, प्रो. अल्का अग्रवाल, राजेश पांडेय, बी. एल. बत्रा, वसुधरा मेहरोत्रा एवं अंकिता नादान प्रमुख रहे। सभी वक्ताओं को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
 पं. दीपक महाराज की कथक प्रस्तुति उन्हें संगत दी प्रांशु चतुर्लाल (तबला), जयवर्धन दधीच और उस्ताद वारसी खान ने। मंच पर विविध प्रस्तुतियाँ कथक (पार्थ मंडल के छात्र), कुचिपुड़ी (अब्दुल खालिद), कथक त्रयी प्रियांशी, स्नेहा एवं सृंजिता, भरतनाट्यम (श्रेया ज्योतिष) और कथक (अमन पांडेय)। योगेश गंगानी (तबला), उस्ताद समी उल्लाह खान (वोकल), आशीष गंगानी (पखावज), धीरेन तिवारी, संजीत गंगानी, विदुषी अंजना सिंह और जुनैद खान (सारंगी) की प्रस्तुतियाँ उच्चकोटि की रहीं।  कथक प्रस्तुतियाँ चैनल प्रसाद, अश्मिता ऐच, प्रियंका कपिल, अमरपाली भंडारी और रवि यादव सभी कलाकारों को शॉल व सम्मानपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन संयोजक डॉ. अनु सिन्हा एवं कैप्टन श्याम कुमार द्वारा हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड