जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न-सेवा

० संवाददाता द्वारा ० 
• अन्न सेवा – रिलायंस फाउंडेशन लाखों लोगों को भोजन परोसेगा
• पुलिसकर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियाँ स्थापित की गई हैं
• भीड़ को संभालने के लिए 4,000 से अधिक स्वयंसेवक तैनात
भुवनेश्वर : ओडिशा की नगरी पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा में जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्न सेवा करेगी। यात्रा में कोई भी भूखा न रहे इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन यात्रा मार्ग के छह प्रमुख स्थानों पर लाखों भक्तों और पुलिस कर्मियों को गर्म, पौष्टिक भोजन परोसेगा। रिलायंस फाउंडेशन का अन्न सेवा प्रोग्राम को दुनिया का सबसे बड़ा अन्न सेवा कार्यक्रम माना जाता है। कंपनी श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा व सहायता के व्यापक इंतजाम में जुटी है।
इस तेरह दिवसीय रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु देश के कोने कोने से पुरी पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और भगदड़ को रोकना एक बड़ी चुनौती होता है। रिलायंस, स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर स्पष्ट दिशा निर्देश बोर्ड लगाएगी, ताकि भक्त एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित आ जा सकें। भीड़ प्रबंधन के लिए 4,000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए 100 पुलिस सहायता चौकियाँ या बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। जिनकी मदद से श्रद्धालुओं को तेजी से सहायता पहुंचाई जा सकेगी।
रिलायंस द्वारा पुरी में शुरू किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत एम अंबानी ने कहा, "सेवा कार्य, रिलायंस के 'वी केयर' दर्शन में गहराई से जुड़ा है। पुरी में भक्तों की सेवा करने का अवसर वास्तव में एक आशीर्वाद है। हमारा मानना है कि रथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और कर्मियों की सेवा, ईश्वर की सेवा है। हम आगंतुकों की सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

यात्रियों की छोटी से छोटी सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। तीर्थयात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए 1.5 लाख से अधिक हाथ पंखे वितरित किए जा रहे हैं। बरसात होने पर भी पुलिस कर्मी अपना काम ठीक तरीके से कर सकें इसके लिए पुलिस कर्मचारियों के बीच 3,500 रेनकोट भी वितरित किए गए हैं। स्वयंसेवकों, नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को समय पर जलपान किट प्रदान की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड