स्व पुष्पा गोस्वामी की पुस्तक मरुधरा के मोती का लोकार्पण

० आशा पटेल ० 
जयपुर । जयपुर के झालाना क्षेत्र में स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में स्मृति शेष पुष्पा गोस्वामी की आख़िरी कृति - मरुधरा के मोती का लोकार्पण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ गोपाल शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष और आयोजक भारतीय विद्या मंदिर कोलकाता के अध्यक्ष विट्ठल दास मूंधड़ा थे। पुष्टिमार्ग के आचार्य प्रथमेश मिलन गोस्वामी और वैचारिकी के संपादक डॉ बाबू लाल शर्मा भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी ने किया। पुष्पा जी ने अपनी इस कृति में राजस्थान की विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उत्कृष्ट 42 हस्तियों पर साक्षात्कार आधारित लेख शामिल किये हैं। पुस्तक की प्रस्तावना साहित्यकार और पत्रकार अशोक आत्रेय ने लिखी है। ये हस्तियां संस्कृति , साहित्य , कला , संगीत , पत्रकारिता और अकादमिक क्षेत्र के सुपरिचित नाम हैं। तैलंग समाज से रमानाथ शास्त्री , कलानाथ शास्त्री , पंडित विश्व मोहन भट्ट , हेमंत शेष , पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग , बृजेन्द्र रेही , आरबी गौतम ,डॉ मधु भट्ट तैलंग , पंडित जसकरण गोस्वामी , डॉ पंकज गोस्वामी , सुधीर तैलंग , तमाशा का भट्ट परिवार आदि को इन में शामिल किया गया है।

 पुष्पा जी के पति दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी को स्मृति चिह्न और पुस्तकें भेंट कीं। समारोह के प्रारंभ में पुष्पा जी के पुत्र कार्तिकेय शर्मा और उनकी धर्म पत्नी शिल्पा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में पल्लवी गोस्वामी और अपर्णेश गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक आत्रेय , रवि गोस्वामी , भानु भारवि, पंडित आलोक भट्ट , मुकुल गोस्वामी , सुभाष दीपक , प्रभात गौतम ,धीरेंद्र देवर्षि , और प्रभाकर गोस्वामी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुष्पा जी पर एक लघु फ़िल्म भी दिखायी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड