अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मार्ट में राजस्थान का हो दिग्दर्शन पर्यटन को मिले ऊंचाई - दिया कुमारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति एवं अध्यक्ष आरटीडीसी राजेश यादव, आयुक्त पर्यटन एवं प्रबंध निदेशक आरटीडीसी रुक्मणि रियार की उपस्थिति में जयपुर स्थित पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मार्ट्स में राजस्थान पर्यटन का वृहद प्रतिनिधित्व किये जाने की आवश्यकता बताई, जिससे इन अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल मार्ट में राजस्थान पर्यटन की प्रभावी ब्रांडिंग हो सके और राजस्थान को इसका गुणात्मक माइलेज मिल सके।
दिया कुमारी ने कहा राजस्थान में जयपुर के साथ ही अन्य शहरों को भी पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए कार्य किये जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान प्रत्येक जिले में पर्यटन की व्यापक सम्भावनाये हैं। उन्होंने ट्रेवल मार्ट को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह कोटा सहित अन्य शहरों में ट्रेवल मार्ट के आयोजनों से वहां भी देशी विदेशी पर्यटको की आवाजाही बढ़ सकेगी। दिया कुमारी ने राज्य में बजट घोषणा के अनुरूप झुंझुनू जिले में वार म्यूजियम बनाने के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में एक और भव्य वार म्यूजियम बनाने की आवश्यकता बताई।

उप मुख्यमंत्री ने राजस्थान में बड़े विजन के साथ प्रोजेक्ट ट्राईबल सर्किट प्रोजेक्ट बनाने का कार्य करने के निर्देश दिए। इस हेतु अन्य राज्यों के बेहतर कार्यों का अध्ययन कर अच्छे नावाचारों को शामिल करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने आमेर के विकास कार्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आमेर एक आकर्षक हेरिटेज टाउन है। आमेर को आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। 

उपमुख्यमंत्री ने इस बैठक में बजट घोषणा की अनुपालना में गोविन्द देव जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अपेक्षित आवश्यक सुविधाओं को मंदिर परिक्षेत्र में योजना बनाकर भव्यता से विकास कार्य करवाया जाने के निर्देश दिए। इसके लिए कार्यकारी एजेंसी जेडीए के माध्यम से कार्य किये जाने हैं। पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारी मौके की वस्तुस्थिति का अवलोकन करें। दिया कुमारी ने कहा कि जयपुर सहित विभिन्न पर्यटन साइट्स पर लाईट एन्ड साउंड शो के भव्य आयोजन के लिए विशेषग्यो का सहयोग लिया जाए। ए आर एवं वीआर शो को प्रोत्साहित किया जाए।

 इस बार तीज का उत्सव भव्य रूप से मनाया जाए। जिसमें हमारी कला संस्कृति भव्य रूप में निखर कर आये। इस बार छोटी चौपड़ पर बड़ा स्टेज लगाकर तीज माता की बड़े स्तर पर पूजा आरती की जाए। इसी प्रकार पौण्ड्रीक उद्यान में महिलाओं के लिए दो दिवसीयतीज मेला लगाया जाए। जिसमें महिलाओं के द्वारा ही स्टॉल लगाई जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गाइड कार्य जैसे कौशल बढ़ाने के प्रशिक्षण करवाये जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं के लिए भी विशेष रूप से गाइड प्रशिक्षण के आयोजन किए जाए।

दिया कुमारी ने चौड़ा रास्ता में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर को भव्य रूप दिए जाने के निर्देश दिए। इसमें राज्य की हस्त कला- शिल्प उत्पाद पर्यटकों के लिए उपलब्ध हो। कलाकारों की कला को यहाँ बढ़ावा मिल सके। यहाँ पर्यटक सूचना केन्द्र, रूफटॉप रेस्टोरेंट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो। जयपुर वॉलसिटी में नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए, प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित हो साथ ही शौचालयों का निर्माण करवाया जाए।

समीक्षा बैठक में कार्यकारी निदेशक राजस्थान पर्यटन विकास निगम एवं अतिरिक्त निदेशक पर्यटन प्रशासन (अतिरिक्त प्रभार) राजेश सिंह, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक पर्यटन (विकास) राजेश शर्मा, संयुक्त निदेशक मेले त्योहार पुनीता सिंह, संयुक्त निदेशक मार्केटिंग दलीप सिंह, उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत