श्री परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट दौसा के चुनाव में राजकुमार तिवाड़ी विजयी घोषित

० आशा पटेल ० 
दौसा। श्री परशुराम गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण धर्मशाला ट्रस्ट दौसा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष के चुनाव परशुराम धर्मशाला दौसा में संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट राजकुमार तिवाड़ी, उपाध्यक्ष वैध विनोद कुमार शर्मा चांदपुर वाले, मंत्री मुकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंद गौड़ और संगठन मंत्री पुरुषोत्तम जैमन (महादेवपुरा वाले) भारी बहुमत से निर्वाचित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण शर्मा दुब्बी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शपथ ग्रहण करवाने के बाद बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 548 वोट पड़े, जिसमें राजकुमार तिवाड़ी को 320 मत मिले।

 इसके अलावा संगठन मंत्री पुरुषोत्तम जैमन का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की लाइनें लगी रही। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने चाणक्य छात्रावास में पहुंचकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद लिया और गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा के जिला अध्यक्ष वैध लक्ष्मीकांत शर्मा (सिंगवाडा), चाणक्य छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, उपाध्यक्ष बाबूलाल पंडा डीडवाना, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा (घुडलियां), संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद तिवाडी,

 पूर्व महामंत्री देवेंद्र गुमानपुरा, बाबूलाल जैमन, दिनेश पंडा, दौसा अध्यक्ष मुरारीलाल मालगवास, शीतल चौबे, केदार चांदराणा, रामनारायण पंडा, धर्मराज शर्मा, कमलेश पटेल, गंगालहरी शर्मा चांदराणा और रमाकांत पंडा आदि समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयों का आशीर्वाद लेकर समाज के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध पदाधिकारीयों ने दुपट्टा पहना कर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार