सरगम मंदिर द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा

० योगेश भट्ट ० 
ग्रेटर नोएडा : सरगम मंदिर द्वारा स्व. प. जगदीश मोहन की स्मृति में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आइकॉन स्कूल ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प. दीपक शर्मा के शिष्यों द्वारा गायन वादन की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम का आरम्भ गुरु वंदना से वेदांश मोहन के द्वारा किया गया, वेदांश मोहन ने राग सरस्वती और नन्द में बड़ा ख्याल छोटा ख्याल प्रस्तुत किया  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उस्ताद असगर हुसैन (वायलिन वादक), पंडित अजय पी झा (मोहन वीणा वादक), पंडित ज्ञानेंद्र शर्मा (गायक), विदुषी ज्योति शर्मा, संजय वत्स, डॉ. मधुर लता भटनागर और डॉ. पी. के. भटनागर, समाजसेवी योगेंद्र नागर की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में सरगम मंदिर के छात्रों की मोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों और श्रोताओं को बांधे रखा। 
कार्यक्रम में आर्यन, धृति, अद्विक, चिराग, रिनिका, रियांश, युवान, अक्षत, आरुष, बिदिम, विरान्त, आरना,अखिलेश, बरखा, रोनिका, मायरा, विवान, अविराज, राधा, मनन, रियांश चौहान, अथर्व झा, शनॉय की प्रस्तुतियाँ सबसे ख़ास रहीं। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को पारितोष वितरण किया गया। कार्यक्रम एवं मंच का संचालन स्वाति शर्मा द्वारा किया गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली