सीएमए जयपुर चैप्टर में हुआ “इंटरनेशनल एमएसएमई डे” पर सेमीनार

० आशा पटेल ० 
जयपुर | दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर द्वारा “इंटरनेशनल एमएसएमई डे” पर सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में चैप्टर की चेयरपर्सन सीएमए पूर्णिमा गोयल ने मुख्य वक्ताओं व सभी प्रतिभागियों का अभिवादन किया। सेमीनार में मुकेश गुर्जर, सीनियर ब्रांच मैनेजर, NSIC, जयपुर ने NSIC सपोर्ट सर्विस फॉर MSME व दूसरे सैशन में तरुण भटनागर, असिस्टेंट डायरेक्टर , मिनिस्ट्री आफ एमएसएमई ने बताया कि एमएसएमई इंडस्ट्री भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है जो भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एमएसएमई इंडस्ट्री रोजगार, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सीएस संदीप जैन पूर्व चेयरमैन सी एस जयपुर चैप्टर ने MCA-V3 पर अवसर तलाशने व पोर्टल पर आए चैलेंजेज का सामना करने पर चर्चा की। सेमीनार में NIRC के सैक्रेटरी सीएमए राकेश यादव व कमेंटी मैंबर संदीप चौहान व जयपुर चैप्टर के लगभग 50 सीएमए मैंबरो ने कार्यक्रम में शिरकत की| सेमीनार का संचालन सीएमए हरेंद्र कुमार पारीक सैक्रेटरी सीएमए जयपुर चैप्टर द्वारा किया गया।अंत में सीएमए जयपुर चेप्टर के सेक्रेटरी हरेन्द्र पारीक ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद किया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत