कांग्रेस के अनेक नेता डूंगरपुर तथा उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे


० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी व सांसद सुखजिन्दर सिंह रंधावा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 04 जुलाई, को डूंगरपुर तथा उदयपुर के दौरे पर रहेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 04 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी व सांसद सुखजिन्दर सिंह रंधावा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रातः 11.30 बजे डूंगरपुर के वागड़ वाटिका, गांधी आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

 उसके पश्चात् सायं 05.00 बजे उदयपुर में सुखाड़िया रंगमंच पर उदयपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ तथा राजसमंद जिलों के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में संबंधित जिलों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, विधायक एवं सांसद प्रत्याशी, प्रदेश, जिला, ब्लॉक व मण्डल पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। चतुर्वेदी ने बताया कि 05 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस

पदाधिकारी एवं विधानसभा समन्वयकों की संयुक्त बैठक प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी व सांसद सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा ली जाएगी। बैठक में संगठन सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारें में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। इस बैठक के पश्चात् सायं 04.00 बजे प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम, अस्पताल रोड़, जयपुर पर कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन के निर्माण एवं आगामी नगर निकाय चुनावों के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेशन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। 06 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा एवं प्रभारी रंधावा प्रातः 09.00 बजे जयपुर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन के निर्माण प्रारम्भ होने के कार्यक्रम में निर्माण स्थल पर शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड