देवनानी ने सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च ग्रैंड फिनाले का किया उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ही होते है। जीएसटी आने के बाद उद्योगपति समूह में सीए की आवश्यकता प्रतिपादित हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों के कारण भारत विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में चौथे नंबर आ गया है। निकट भविष्य में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। देवनानी का मानना था कि जब देश के सभी सीए मिलकर नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करेंगे तो 2040 तक विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत का पहला स्थान होगा।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च ग्रैंड फिनाले-2025 "समर्थ" का दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया। समारोह में देवनानी का सीए एसोसिएशन द्वारा दुपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह और पौधा भेट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर देवनानी ने देश के विभिन्न भागों से आये सीए को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा को मंच मिलना ही भविष्य निर्माण की पहली सीढ़ी है।
सीए जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का यह संगम निश्चित ही प्रेरणादायी है। संख्या और संस्कृति जब मिलती हैं, तब व्यक्तित्व संपूर्ण बनता है। प्रतिभा केवल अंकपत्रों में नहीं होती, वह आत्मा की भाषा होती है। इस मंच से निकलने वाली युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा भविष्य के भारत को नया आकार देगी। देवनानी ने कहा कि उनका जीवन का अधिकांश समय विद्यार्थियों के साथ निकला है। उनके मन में भी सीए बनने की चाहत थी। देशभर से आये सीए विद्यार्थियों का श्री देवनानी ने गुलाबी नगर जयपुर में स्वागत किया।
देश को आगे बढ़ाने में राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति अपने प्रोफेशन के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने में योगदान करें। राष्ट्र के लिये अपनी प्रतिभा का विस्तार करें और उसका उपयोग करें। देवनानी ने कहा कि अनुभव और मेहनत से सफलता मिलती है। समारोह को शिव कुमार शर्मा, रोहित रुवाटिया, अंकुर गुप्ता, कमल जैन, विकास यादव और सीए विधि ने भी संबोधित किया। समारोह में बड़ी संख्या में सीए छात्र-छात्राएं और चार्टर्ड अकाउंटेंसी क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

 इस आयोजन का मुख्य उ‌द्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक दायरे से बाहर लाकर उनकी प्रतिभा को निखारने और आपसी संवाद, सहभागिता और नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने का रहा है। कार्यक्रम में जयपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए सीए विद्यार्थियों ने अपनी कला, वाक्पटुता और सृजनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस टैलेंट सर्च फिनाले में वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत