भव्य कवि कला आर्ट्स की" मीरा के मोहन" मनमोहक प्रस्तुति

० आशा पटेल ० 
जयपुर | राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसन राव बागडे के मुख्य आतिथ्य , सुरेश कुमार पोद्दार एमडी मयूर यूनीकोटर्स, ओम प्रकाश मोदी एमडी ओके प्लस और राजेंद्र सिंह पचार, एमडी राज पचार ग्रुप के विशिष्ट आतिथ्य में बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित सजीव थिएटर शो में राज्य के अनेक आला अधिकारी और गणमान्य लोगों ने मीरा के मोहन शो आनंद उठाया। भव्य कवि कला आर्ट्स के संस्थापक कविता सिंह और सुशील सिंह भाटी द्वारा इस शो का आयोजन किया गया।
कविता सिंह और सुशील सिंह भाटी ने बताया कि मीरा के मोहन एक सजीव थियेटर शो है, जिसमें मीराबाई की जीवन के विभिन्न पहलुओं को सचरित्र मंच पर दर्शाया गया है । सजीव थिएटर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ग्राफिक्स, लाइटिंग इफेक्ट, साउंड इफेक्ट, कस्ट्यूम्स और प्रॉप्स का प्रयोग किया गया। गीता ग्रुप ऑफ़ आर्ट्स के संस्थापक और इस शो के लेखक , डायरेक्टर और कोरियोग्राफर अर्पित शर्मा द्वारा सजीव थिएटर शो को संवारा गया।
सुप्रसिद्ध उद्घोषक राजेंद्र शर्मा हंस द्वारा मीरा के मोहन कार्यक्रम को संचालित किया गया एवं गायिका कविता सिंह के द्वारा सजीव थियेटर शो की भूमिका और मर्म को रेखांकित किया गया। सजीव थिएटर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ग्राफिक्स, लाइटिंग इफेक्ट, साउंड इफेक्ट, कस्ट्यूम्स और प्रॉप्स का प्रयोग किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली