भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का अर्थव्यवस्था पर असर देखने को मिलेगा : राजू मंगोड़ीवाला

० आशा पटेल ० 
जयपुर। ज्वैलर्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष,कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष उद्योगपति राजू मंगोड़ीवाला के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का भारत के उद्योग जगत के साथ आगामी समय में अमेरिकी बाजारों व अर्थव्यवस्था पर भी असर देखने को मिलेगा। टैरिफ के बाद जब अमेरिका में महंगाई चरम पर होगी, तब अमेरिकी लोग ट्रंप सरकार का विरोध करेंगे। ट्रंप को दबाव में टैरिफ को कम करना पड़ेगा, क्योंकि ट्रेड वॉर अभी भी किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं होता है।

 भारतीय बाजार व कारोबारी जमीन ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और ज्वैलरी पर 50 फीसदी टैरिफ बढ़ाना, उद्योग को बड़े संकट के दौर से गुजरने वाला समय है। टैरिफ के असर से उत्पादन के साथ रोजगार कम होने के साथ ही कुछ उद्योग बंद होने की कगार पर आ सकते हैं। मेरा मानना है कि 'मोदी है तो मुमकिन है। पीएम नरेंद्र मोदी देश-दुनिया के सबसे ताकतवर एवं वैश्विक नेता हैं। 

उम्मीद है कि वे ट्रम्प से बातचीत कर इसका समाधान जरूर निकालेंगे। भारतीय उद्योगों पर जो संकट इसलिए आया है कि बहुत सारे उद्योग सिर्फ अमेरिकी बाजार को देखकर ही यहां पर लगाए गए हैं और वह शानदार काम कर रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार को मिलकर छोटे निर्यातकों को प्रमोट करने, आयातित उत्पादों की मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट शुरू कर वैकल्पिक बाजारों की तलाश करने से ट्रम्प के टैरिफ का मुकाबला करना संभव है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली