IIS विश्वविद्यालय में ‘Just Ask! खुल के पूछो’ अभियान

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर : मानसरोवर स्थित IIS विश्वविद्यालय में ‘Just Ask! खुल के पूछो’ अभियान के तहत युवाओं को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों (SRHR) के प्रति जागरूक करने तथा जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जाने की घोषणा की गई। आंकड़ों के अनुसार, भारत में 10 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 36 करोड़ युवा हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा अभी भी यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी से वंचित है।

 ‘Just Ask! खुल के पूछो’ पहल युवाओं तक भरोसेमंद एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध होगी। ‘Just Ask!’ चैटबॉट को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने विकसित किया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल टूल है, जो किशोरों और युवाओं को कहीं भी, कभी भी प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। 

इस अवसर पर लोक संवाद संस्थान और सेकोएडेकॉन (CECOEDECON) द्वारा, यूएनएफपीए राजस्थान के सहयोग से, आगामी 14 अक्टूबर को IIS विश्वविद्यालय, जयपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। इसमें छात्र-छात्राओं के लिए इंटरैक्टिव सत्र रखा जाएगा, जिसमें वे इस डिजिटल चैटबॉट का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे और अपने सवाल पूछ पाएंगे।

कार्यक्रम की घोषणा के दौरान प्रो. राखी गुप्ता (रजिस्ट्रार एवं प्रो-प्रेसिडेंट, IIS विश्वविद्यालय), प्रो. संजीव भानावत, डॉ. आरती शर्मा (हेड, समाजशास्त्र विभाग, IIS विश्वविद्यालय) तथा कल्याण सिंह कोठारी (सचिव, लोक संवाद संस्थान) उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार