दिल्ली में कांग्रेस की महारैली में राजस्थान से पचास हज़ार नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली तथा प्रदेश में चल रहे एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशियों, जिला प्रभारी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने निर्देश दिये कि सभी विधायक एवं जिलाध्यक्ष दिनांक 08 दिसम्बर तक अपने-अपने क्षेत्रों से रैली में शामिल होने वाले वाहनों की संख्या, उनके नम्बर और वाहन कौन ले जा रहा है उसका नाम व मोबाईल नम्बर की सूची प्रदेश कांग्रेस वार रूम को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से मण्डल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष अपना वाहन लेकर रैली में आवश्यक रूप से जायेंगे तथा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी रैली में उपस्थिति दर्ज करवायें।

 उन्होंने कहा कि रैली में सर्वाधिक भागीदारी राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रहेगी इस हेतु सभी लोग तैयारियों में जुट जायें। 09 दिसम्बर को कांग्रेस महासचिव संगठन के. सी. वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस की बैठक लेंगे, उसमें रैलियों की तैयारी की समीक्षा होगी तथा प्रदेश कांग्रेस द्वारा रैली में भाग लेने के लिये जाने वाले सभी वाहनों की विधानसभावार सूची उन्हें सौंपी जायेगी।

प्रदेश के दूरस्थ जिलों के प्रमुख कांग्रेस नेताओं, विधायकों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने डिजिटल माध्यम से लेकर रैली की तैयारियों से संबंधित दिशा-निर्देश प्रदान किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार