CA सचिन कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय ‘बेस्ट प्रेसिडेंट 2024-25’ सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर : लायंस क्लब जिला 3233E1 ने खाटू श्याम जी में आयोजित डिस्ट्रिक्ट 3233E1 की द्वितीय कैबिनेट बैठक में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर बाजपयी ने मुख्य अतिथि पीडीजी लायन सुमेर जैन द्वारा सीए सचिन कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त 2025 अध्यक्ष के रूप में सराहनीय कार्य सम्मान के उपलक्ष्य में सम्मान प्रदान किया गया l
इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए उन्हें इंटरनेशनल प्रेसिडेंट Fabrício Oliveira द्वारा प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया गया, जिसमें उनके नेतृत्व, सेवा कार्यों और वर्षभर की उपलब्धियों की सराहना की गई। साथ ही उन्हें इंटरनेशनल सम्मान प्रतीक रूपी पिन भी लगायी गई l सम्मान प्राप्त करते हुए CA सचिन कुमार जैन ने कहा कि यह क्षण उनके लिए गर्व और संतोष देने वाला है। उन्होंने अपनी टीम, मार्गदर्शकों और सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया, यह बताते हुए कि यह सम्मान सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और यह उपलब्धि पूरे जिले की है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वही ऊर्जा, समर्पण और सेवा-भाव के साथ समाजहित में कार्य जारी रहेगा। वे वर्तमान में जोन चेयरमैन भी है l समारोह में सह प्रांतपाल प्रथम लायन आशुतोष वशिष्ठ,सह प्रांतपाल द्वितीय लायन आर एस मदान , राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 20 रीजन के रीजन चेयरपर्सन एवं जोन चेयरपर्सन्स एवं कैबिनेट के सदस्य भी उपस्थित थे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार