JioBlackRock Investment Advisers ने लॉन्च की वेबसाइट,निवेश सलाह कारोबार के कमर्शियल तैयारी

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकरॉक के 50:50 संयुक्त उपक्रम JioBlackRock Investment Advisers ने अपनी वेबसाइट www.jioblackrock.com लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने एक विशेष अर्ली एक्सेस कैंपेन की भी शुरुआत की है, जिसके तहत निवेशक आने वाले प्रोडक्ट्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारियों के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

नई वेबसाइट जियोब्लैकरॉक के निवेश सलाह कारोबार के पूर्ण कमर्शियल लॉन्च की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे पहले कंपनी की एसेट मैनेजमेंट यूनिट इस साल 10 निवेश प्रोडक्ट्स लॉन्च कर चुकी है, जिन्हें बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

कंपनी ब्लैकरॉक की वैश्विक निवेश विशेषज्ञता और Aladdin टेक्नोलॉजी को जियो की डिजिटल ताकत के साथ जोड़कर भारत में लोगों को किफायती और व्यक्तिगत निवेश सलाह देने पर फोकस कर रही है। कंपनी ने लिंक्डइन, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि एसेट मैनेजमेंट कारोबार की सफलता के बाद अब निवेश सलाह सेवा का लॉन्च जियोब्लैकरॉक की एकीकृत निवेश रणनीति का अहम हिस्सा है, जिसका मकसद भारत के लोगों को विश्वस्तरीय निवेश समाधानों तक पहुंच देना है। ब्लैकरॉक की इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा कि यह पहल लाखों भारतीयों के लिए व्यक्तिगत निवेश सलाह को आसान और सस्ता बनाएगी, जिससे वे बेहतर भविष्य के लिए निवेश कर सकें।

 JioBlackRock Investment Advisers के सीईओ मार्क पिलग्रेम ने कहा कि कंपनी की डिजिटल-फर्स्ट निवेश सलाह सेवा भारत में हर व्यक्ति को संस्थागत स्तर के निवेश अवसर उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली