‘कला संकुल’ में मासिक कला संगोष्ठी का आयोजन सांस्कृतिक उल्लास के साथ

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में मासिक कला संगोष्ठी का आयोजन सांस्कृतिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने विश्व की प्राचीन परंपराओं को समकालीन परिप्रेक्ष्य में जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित पंकज विशाल के सितार वादन इनके साथ संगत पर उस्ताद मुस्तफा हुसैन के तबला वादन ने लय और ताल की जादुई दुनिया रच दी।
कृपा तेंडुलकर की कथक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-भंगिमाओं, चरन-कुशलता और आध्यात्मिक ऊर्जा के अनुपम संगम से सराबोर कर दिया। तीनों कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भारतीय शास्त्रीय कला की अमर परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिखाया।

मुख्य अतिथि के रूप में संदीप कवीश्वर (संगठन मंत्री, इंटरनेशनल सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज, दिल्ली) ने “विश्व की प्राचीन परंपराएं” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने इंटरनेशनल सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज के कार्य उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए प्रकृति पूजा, विश्व बंधुत्व एवं प्राचीन परंपराओं की महत्वता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में विश्व के सभी भागों में अच्छी परंपराएं विकसित हुईं; यह सकारात्मक है कि इनमें से कई परंपराएं आज भी जीवित हैं।

कला संकुल’ के इस आयोजन में कला प्रेमी, बुद्धिजीवी, छात्र-छात्राएं, संस्कृति अनुरागी और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,जिसमें प्रसद्धि शास्त्रीय गायिका नवनीता चौधरी,वरिष्ठ रंगकर्मी अवतार,आई जी एन सी के कला दर्शन विभाग की विभदाध्यक्ष डॉ. ऋचा कंबोज साहनी,कवित्री,चित्रकार,गायिका निशि सिंह, लाइट डिजाइनर मिलिंद श्रीवास्तव,कथक नृत्यगना रेखा मेहरा, निशांत गुप्ता,कला साधिका दीपाली,विदेश मंत्रालय की उप सचिव मेघना व्यास अरोड़ा,संगीत शिक्षक डॉ. लोकेश वर्मा,तबला वादक नागेश्वर कर्ण थे।

 संचालन संगोष्ठी संयोजिका ऋतम्भरा रिमझिम ने किया। धन्यबाद संगोष्ठी के सह संयोजक विश्वदीप ने किया। कला गोष्ठी के सफलता में शोधार्थी गरिमा रानी,नृत्यगना स्नेहा मुखर्जी,तबला वादक प्रदीप पाठक,दीपिका ठाकुर,शिक्षा विद गायिका स्वाति शर्मा, का योगदान रहा। कला समीक्षक एवं रंगकर्मी श्रबोनि सहा,फोटोग्राफर चित्रकार विजेंदर,बृजेश, संस्कार भारती दिल्ली प्रांत मंचीय कला संयोजक राज उपाध्याय का योगदान सराहनीय रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार