उर्दू अकादमी दिल्ली का समर कैंप सम्पन्न,प्रमाणपत्र वितरित
० इरफ़ान राही ०
नई दिल्ली। उर्दू अकादमी दिल्ली द्वारा कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार के सहयोग से आयोजित समर कैंप का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समर कैंप में कक्षा चौथी से बारहवीं तक के 266 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कैंप का उद्देश्य नई पीढ़ी में उर्दू भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि पैदा करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना था। इस दौरान विद्यार्थियों को सुलेख (कैलीग्राफी), ग़ज़ल गायन, पेंटिंग, दास्तानगोई, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तथा उर्दू भाषा शिक्षण का प्रशिक्षण विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया।
बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों को जूनियर एवं सीनियर वर्गों में विभाजित किया गया था। समारोह में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, उर्दू भाषा शिक्षण और दास्तानगोई से जुड़े विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं फाइन आर्ट और उर्दू कैलीग्राफी के विद्यार्थियों द्वारा तैयार कलाकृतियों एवं सुलेख के नमूनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।दिल्ली उर्दू अकादमी के सचिव लेखराज तथा अकाउंट्स ऑफिसर ए.एल. कुमार कामरा ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर सचिव ने दिल्ली सरकार, कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग तथा मंत्री कपिल मिश्रा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी शैक्षिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
टिप्पणियाँ