किशोरियों ने निकाली पर्यावरण जनजागरूकता रैली पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

० आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद / वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री आदर्श गांव नागेपुर में किशोरियों व संगठन की बहनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूकता रैली निकाली, लोक समिति व समूह संगठन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में समर कैंप में शामिल किशोरियों,महिलाएं व ग्रामीणों ने गांव में जनजागरूकता रैली निकाली ।
रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियाँ शामिल हुई उन्होंने 'पेड़ लगाओ जीवन बचाओ', 'सांसे हो रही है कम ,आओ बृक्ष लगाये हम '।'जल ही जीवन हैं, इसकी रक्षा करे 'आदि नारे लगाते हुए और हाथ में तख्तियाँ लेकर चल रहे थे । सभी ने अपने गाँव को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किशोरियों ने कहा कि अपने घर व गाँव में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे जरूर लगाएंगे। सभी ने अपने अपने घर पर व गाँव के सार्वजनिक स्थानों पर और खेत तथा सड़क के किनारे किनारे छायादार पौधे लगाये। सभी लोगो ने पौधे को बचाने का संकल्प लिया।
समूह संगठन की संयोजिका अनीता ने कहा कि पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला, तन ढकने के लिए कपड़ा मिला, घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता, इनकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनीता, आशा राय, सोनी मनीषा,शमा,विद्या,सीमा, ज्योति,नेहा,दिव्या, प्रीतम,मुस्कान, सुहानी,रानी, अंशिका,केशरी,गुड़िया,संध्या,मीना,निशा मंजीता,अंबिका,पायल,काजल, चुलबुली,साक्षी,मनीषा शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
बहुत अच्छा राजा तालाब की किशोरी लड़कियों ने तथा अनीता आशा आदि सभी ने मिलकर पर्यावरण जागरूकता का यह प्रयास किया है
यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित