जगद्गुरु शंकराचार्य,गोवर्धन मठ,पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज कोलकाता पधारेंगे
By Qutub Mail,Correspondent,
Kolkata : जगद्गुरु शंकराचार्य, गोवर्धन मठ, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के शुभ आगमन के अवसर पर कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजक आनंद वाहिनी की राष्ट्रीय महामंत्री निभा प्रकाश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए निभा प्रकाश ने बताया कि गुरुदेव 18 तारीख की सुबह श्री जगन्नाथ एक्सप्रेस से शालीमार स्टेशन, कोलकाता पधारेंगे। इसके उपरांत 19 तारीख को शाम 5 बजे धन धान्य ऑडिटोरियम में एक धर्मसभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि धर्मसभा के दौरान गुरुदेव सनातन धर्म से संबंधित श्रद्धालुओं एवं भक्तों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देंगे।

उन्होंने कहा कि कोलकाता में शंकराचार्य की धर्मसभा का इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से धर्मसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पश्चिम बंगाल में सनातन धर्मावलंबियों की अब तक की सबसे बड़ी सभा सिद्ध होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निभा प्रकाश के साथ सुभाष अग्रवाल, शम्भु नाथ झा एवं श्रेया नाथ भी उपस्थित थीं।

टिप्पणियाँ