नटखट कान्हा-चुलबुली राधिका बाल गोपाल प्रतियोगिता ने सभी को मोहा
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नटखट कान्हा और चुलबुली राधिका बाल गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में नन्हे -मुन्हो ने सभी को मोहा |
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता संयोजक निखलेश शर्मा के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रेस क्लब सदस्यों के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता संयोजक निखलेश शर्मा के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रेस क्लब सदस्यों के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिता में 30 नटखट बाल गोपाल एवं चुलबुली राधिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने- बोल राधा बोल.., वो कृष्णा है.-बोल बम बोल बम.-राधिका गौरी से बृज की छोरी से मैया करा दे ब्याव...मैया मेरी मैं नही माखन खाया...छोटी-छोटी गैय्या छोटे छोटे ग्वाल...... सहित अनेक बृज गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। बच्चों ने श्रीकृष्णा की बाल लीला का मंचन भी किया।
क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा इस तरह के पारिवारिक एवं कलेण्डर कार्यक्रम आयोजित होंगे। और बच्चों के लिए सर्दियों में विंटर फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायकों में आयुषी शेखावत, नवल किशोर डांगी, अनिल मारवाड़ी ने तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ कान्हा एवं राधिकाओं का चयन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र शर्मा राजू चाचा ने किया। इस प्रतियोगिता में 0-5 साल में अंश-प्रथम, ईरा-द्वितीय, श्रेयांश-तृतीय एवं 5-10 भाविका-प्रथम,
जीया-द्वितीय, ख्याति-तृतीय साल और एवं 10 से 15 साल में परी टिंकर प्रथम, हिमांगी द्धितीय, कनिका- इशिता तृतीय स्थान पर विजेता रहे। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को बैग, बोतल एवं टिफिन एवं नकद पुरस्कार दिए गए । इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, विकास आर्य, पूर्व महा सचिव हरीश गुप्ता एवं मुकेश चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित थे।
.jpeg)

टिप्पणियाँ