स्पंदन महिला संस्थान ने किया 55 साहित्यकारों का सम्मान
० आशा पटेल ०
जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित एक सम्मान समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आए 55 साहित्यकारों का सम्मान किया गया। स्पंदन महिला साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थान जयपुर और “साहित्य समर्था”साहित्यिक पत्रिका द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली की वरिष्ठ साहित्यकार व्यास सम्मान से सम्मानित चंद्रकांत थीं। सारस्वत अतिथि नन्द भारद्वाज, डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, प्रो. लाड कुमारी जैन,वरिष्ठ साहित्यकार फारूक आफ़रीदी,प्रो. अमला बत्रा रहीं।

कार्यक्रम का आग़ाज़ डॉ. वर्षा गुप्ता की सरस्वती वंदना से किया गया। स्पंदन अध्यक्ष और साहित्य समर्था की संपादक नीलिमा टिक्कू ने बताया कि 2011से साहित्य समर्था पत्रिका एवं स्पंदन साहित्यकार सम्मान की शुरुआत हुई। जिसमें अ भा डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता पुरस्कार का आरम्भ हुआ इसके साथ ही शिक्षाविद् पृथ्वीनाथ भान साहित्य सम्मान , उपन्यास विधा सम्मान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में “स्पंदन शिखर सम्मान” मुम्बई की वरिष्ठ साहित्यकार सुधा अरोड़ा को और “स्पंदन विशिष्ट साहित्यकार सम्मान” जयपुर के डॉ.हेतु भारद्वाज को दिया गया।
साहित्य समर्था पत्रिका द्वारा आयोजित“ अखिल भारतीय शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान साहित्य सम्मान ,उपन्यास विधा “में देश के 10 उपन्यासकारों को उनके श्रेष्ठ उपन्यास हेतु (प्रत्येक 11000/-रू, सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र आदि से) सम्मानित किया गया। सम्मानित उपन्यासकार में डॉ. प्रज्ञा, दिल्ली, ब्रह्म दत्त शर्मा, यमुना नगर, सुधा जुगरान,देहरादून, अर्चना चतुर्वेदी, नोएडा,अजय सिंह राणा, चंडीगढ़, आशा पाण्डेय, महाराष्ट्र,तसनीम खान, जयपुर, सुषमा चौहान, जोधपुर, डॉ. सोनी पाण्डेय, दिल्ली, डॉ. सुनीति रावत, गुरुग्राम ।
“अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता “में 44 साहित्यकारों को नक़द राशि व सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। कहानी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ,(7000/-रू सम्मान पत्र,) डॉ रंजना
जायसवाल, मिर्ज़ापुर, द्वितीय पुरस्कार, (6000/-) डॉ. मोनिका शर्मा मुंबई, ,विशिष्ट कहानी पुरस्कार (5100/-) डॉ.बजरंग सोनी, जयपुर, तृतीय पुरस्कार, (5000/-प्रत्येक)सुधा आदेश लखनऊ और सुमन बाजपेयी दिल्ली ।
जायसवाल, मिर्ज़ापुर, द्वितीय पुरस्कार, (6000/-) डॉ. मोनिका शर्मा मुंबई, ,विशिष्ट कहानी पुरस्कार (5100/-) डॉ.बजरंग सोनी, जयपुर, तृतीय पुरस्कार, (5000/-प्रत्येक)सुधा आदेश लखनऊ और सुमन बाजपेयी दिल्ली ।
श्रेष्ठ कहानी पुरस्कार (प्रत्येक 3000/-प्रमाण पत्र ) शर्मिला चौहान महाराष्ट्र, शोभा गोयल जयपुर ,प्रीति अज्ञात अहमदाबाद ,डॉ.छवि निगम लखनऊ, इन्दु सिन्हा रतलाम ,सुरम्या शर्मा दिल्ली ,डॉ.निरुपमा राय पूर्णिया बिहार, मणिमाला शर्मा जयपुर ,सुधा थपलियाल देहरादून ,डॉ.सारिका भूषण राँची ,नीलम शर्मा नीलू जयपुर ,अर्पण कुमार गोरखपुर ,सीमा जैन ग्वालियर ,निशा चंद्रा अहमदाबाद , सुनील प्रसाद शर्मा जयपुर ,डॉ.संध्या रस्तोगी लखनऊ।
सराहनीय कहानी पुरस्कार (प्रत्येक 2000/सम्मान पत्र) डॉ.रेखा गुप्ता जयपुर ,डॉ.उर्मिला शुक्ल छत्तीसगढ़ ,सुश्री प्रियंका गुप्ता जयपुर ,मुकेश पोपली बीकानेर ,रमेशचंद्र छबीला सहारनपुर,सुरेश बरनवाल सिरसा ,माधुरी जयपुर ,मंजरी शुक्ला जबलपुर ,एकता अमित व्यास गांधीधाम ,डॉ.आशा शर्मा जयपुर ,नीलिमा गुप्ता अलवर ,डॉ.रत्ना शर्मा जयपुर, शन्नो श्रीवास्तव गुरुग्राम ,उमा शर्मा जयपुर ,
हर भगवान चावला सिरसा ,सुरेखा शर्मा दिल्ली ,इन्द्र कुमार भंसाली जयपुर ,नरेंद्र कुमार लाटा जयपुर, डॉ.रेखा मित्तल चंडीगढ़ ,कल्पना गोयल जयपुर आशा पाराशर जोधपुर ,डॉ.अन्नपूर्णा शुक्ला जयपुर ,मोनिका मंथन जयपुर। को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. पवन सुराणा स्मृति सम्मान (11000/-प्रशस्ति पत्र) से जयपुर की डॉ. मोनिका शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशा शर्मा और डॉ. सुशीला शील ने किया।
टिप्पणियाँ