संगीत जगत के महान स्तंभ पंडित राजन मिश्रा को संगीतमय श्रद्धांजलि
० योगेश भट्ट ०
नई दिल्ली। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय पंडित राजन मिश्रा की स्मृति में दिल्ली के स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड में आयोजित संगीतमय संध्या “श्रद्धांजलि” गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर देश के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से स्व. पंडित राजन मिश्रा को सुरों की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बनारस घराने की समृद्ध परंपरा और उनकी विशिष्ट गायकी की छाप पूरे आयोजन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम में पंडित भोला नाथ मिश्रा ने अपनी सशक्त एवं भावप्रधान गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं अदनान खान के मनमोहक सितार वादन, जूहेब अहमद खान एवं जय शंकर मिश्रा की तबला संगत, पंडित भारत भूषण गोस्वामी की सारंगी तथा जाकिर धोलपुरी के हारमोनियम वादन ने संगीतमय वातावरण को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम का संचालन राधिका मिश्रा ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि आयोजन का सफल संयोजन रितभवी प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंडित राजन मिश्रा के सुपुत्र पंडित रितेश मिश्रा ने कहा कि यह संध्या उनके पिता की स्मृतियों को जीवंत करने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियां भी शास्त्रीय संगीत की महान परंपरा से प्रेरणा ले सकेंगी।
कार्यक्रम में पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा (स्व. पंडित राजन मिश्रा के छोटे भाई) की उपस्थिति रही। इस संगीतमय संध्या में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों, कला रसिकों एवं व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ