इंडोनेशिया व अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों का RCCI के साथ व्यापार व निवेश बढ़ाने पर चर्चा

0 आशा पटेल 0
जयपुर । राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (RCCI) द्वारा चैम्बर कार्यालय में इंडोनेशिया दूतावास, नई दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडोनेशिया दूतावास के युधो सासोंग्को कार्यवाहक राजदूत अहमद रामा आजी नसुशन एरविन मुहम्मद अकबर मंत्री परामर्शदाता योगा महादिर्का तृतीय सचिव ने RCCI सदस्यों के साथ संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी Trade Expo Indonesia 2026, जो 14 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा, के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही भारत एवं इंडोनेशिया के मध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने, निवेश की संभावनाओं, निर्यात अवसरों एवं विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर राजस्थान चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक एवं मजबूत संबंध रहे हैं। राजस्थान के उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए इंडोनेशिया के साथ नए व्यापारिक अवसरों की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे संवाद कार्यक्रम दोनों देशों के उद्यमियों को एक-दूसरे के बाजार, उत्पादों एवं सहयोग के अवसरों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि चैम्बर सदैव अपने सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसरों से जोड़ने तथा वैश्विक स्तर पर राजस्थान के उद्योग एवं व्यापार को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसके अतिरिक्त दिल्ली स्थित अमेरिका दूतावास की कमर्शियल सेक्रेटरी रितु अरोड़ा ने भी राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (RCCI) का दौरा किया एवं चैम्बर के सदस्यों के साथ चैम्बर कार्यालय में एक बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर भारत एवं अमेरिका के मध्य व्यापारिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने, द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने, निवेश के अवसरों तथा उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 रितु अरोड़ा ने RCCI सदस्यों को अमेरिका के साथ व्यापारिक अवसरों एवं संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की, जिससे राजस्थान के उद्यमियों एवं MSME क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसरों का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष डी एस भंडारी, डॉ आर. एस. जैमिनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भंसाली, डॉ अरुण अग्रवाल उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश, मानद महासचिव बृजबिहारी शर्मा, नरेन्द्र कुमार जैन, चैम्बर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, 

अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक ,उपसचिव त्रिनेत्र रोलीवाल कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सदस्यों ने अमेरिका तथा इंडोनेशिया के साथ व्यापार, निर्यात, आयात एवं निवेश से संबंधित विषयों पर प्रतिनिधिमंडल के साथ उपयोगी विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के अंत में चैम्बर की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष डी एस भंडारी द्वारा दोनों देशो के दूतावास के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में दोनों देशों के उद्योग एवं व्यापार समुदायों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत करने की आशा व्यक्त की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार