डॉ.धन सिंह रावत ने दिया जीत का मंत्र, 2027 में कमल खिलाना हमारा संकल्प
नई टिहरी : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामगांव में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से पिछली गलतियों से सबक लेने और वर्ष 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतापनगर में भाजपा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही आगामी चुनाव में सफलता का आधार बनेगी।बैठक में वक्ताओं ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक नहीं होने के कारण विकास कार्यों की गति प्रभावित होने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए राज्य सरकार पर सहयोग नहीं मिलने के आरोप लगाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रतापनगर क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम किया है।वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधि की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। जनता क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और जनप्रतिनिधियों के कार्यों से भली-भांति परिचित है। वक्ताओं ने कहा कि प्रतापनगर में भाजपा का विधायक नहीं होने के कारण क्षेत्र के विकास को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। वर्ष 2027 में भाजपा को विजयी बनाना सभी कार्यकर्ताओं का साझा संकल्प है।
भाजपा नेता राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस बार सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
पैन्यूली ने कहा कि प्रतापनगर में विकास की गति को तेज करने और क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए भाजपा की जीत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने, जनता के बीच पहुंचने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ