आईईटीई ने मनाया अपना 73वां स्थापना दिवस
नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स ने लोधी इंस्टीट्यूशनल एरिया में अपना 73वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि आईएएस एस कृष्णन, एनडीएमसी के चेयरमैन आईएएस मनोज कुमार द्विवेदी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन मनोज जैन, बीएसएनएल के चेयरमैन ए रॉबर्ट जे रवि, नेशनल कम्युनिकेशन अकादमी के डायरेक्टर जनरल अतुल सिन्हा का स्वागत किया गया।आईईटीई टेक्निकल प्रोग्राम कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयरमैन डॉक्टर एमएच कोरी ने स्वागत भाषण पेश किया। इस अवसर पर नेशनल कम्युनिकेशन अकादमी के डायरेक्टर जनरल अतुल सिन्हा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन मनोज जैन, बीएसएनएल के चेयरमैन ए रॉबर्ट जे रवि, एनडीएमसी के चेयरमैन आईएएस मनोज कुमार द्विवेदी, आईईटीई के पूर्व अध्यक्ष सुनील, आईईटीई अध्यक्ष डीसी पांडे एवं मुख्य अतिथि आईएएस एस कृष्णन द्वारा समारोह को सम्बोधित किया गया।

टिप्पणियाँ