होंडा ने ‘होंडा अल्फा’ नाम का किया एलान,यह होगी मेड-इन-इंडिया ग्लोबल इलेक्ट्रिक एसयूवी
० योगेश भट्ट ०
नई दिल्ली : प्रीमियम कारों की निर्माता कंपनी होंडा (एचसीआईएल) ने अपनी आगामी ऑल न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी नाम के रूप में ‘होंडा अल्फा’ (Honda ALPHA) की घोषणा की। भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में कंपनी के सफ़र का एक अहम पड़ाव है। ग्रीक वर्णमाला के पहले अक्षर से प्रेरित ‘होंडा अल्फा’ नाम को ग्राहकों के जीवन में एक नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में चुना गया है। यह आगामी मॉडल कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसका ग्लोबल डेब्यू 2 दिसंबर को होगा।

होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ तोशियुकी यानागिसावा ने कहा हमें अपनी आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के आधिकारिक नाम के रूप में होंडा अल्फा की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। होंडा अल्फा भारत में अपने ग्राहकों तक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहुँचाने की हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। यह क्वालिटी, विश्वसनीयता और ड्राइविंग का आनंद भी देगी, जिसके लिए होंडा जानी जाती है। भविष्य में भारत इस मॉडल का ग्लोबल प्रोडक्शन बेस होगा।
होंडा के इलेक्ट्रिफिकेशन के सफ़र में एक अहम कदम है और भारतीय बाज़ार के प्रति हमारी मज़बूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा। जापान मोबिलिटी शो 2025 में पहली बार कॉन्सेप्ट प्रोटोटाइप के रूप में पेश की गई ‘होंडा अल्फा’ नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देने के होंडा के विज़न को दर्शाती है, जिसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, इनोवेटिव व फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन और ड्राइविंग के आनंद का मेल है।
इस मॉडल को एक ऐसी एसयूवी के रूप में विकसित किया गया है, जो शहरी और प्राकृतिक, दोनों तरह के माहौल में खूबसूरती से घुल-मिल जाएगी और हर परिस्थिति में लोगों के जीवन का साथ देगी। भारत होंडा अल्फा को पेश करने वाला पहला बाज़ार होगा। देश में इसका ग्लोबल डेब्यू भारतीय बाज़ार के प्रति होंडा की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही, यह भारतीय ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों, पसंद और आकांक्षाओं के अनुरूप इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लाने पर कंपनी के फोकस को भी दर्शाता है।
होंडा अल्फा की घोषणा के साथ ही होंडा कार्स इंडिया में पहली बार उस नए H मार्क का इस्तेमाल किया गया है, जिसे होंडा के ऑटोमोबाइल बिज़नेस के लिए दुनियाभर में अपनाया गया है।

टिप्पणियाँ