संदेश

पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला " हनुमान ध्वजा स्थापना " के साथ रामलीला महोत्सव-2026 का आगाज

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून। रेसकोर्स, देहरादून में श्री गुरुनानक मैदान में उत्तराखंड की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर एवं गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी पुरानी टिहरी में वर्ष 1952 से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला की गौरवशाली परंपरा को देहरादून में श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा आयोजित “भव्य रामलीला महोत्सव-2026” का विधिवत ' हनुमान ध्वजा स्थापना ' के साथ जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ की मंगल ध्वनि के साथ हनुमान ध्वज की परिक्रमा, पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई। हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ ही रामलीला की रिहर्सल प्रारंभ करने की पुरानी परंपरा को भी आगे बढ़ाया गया। पिछले वर्ष 2025 में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव को विभिन्न माध्यमों से रिकॉर्ड 82 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। इस व्यापक दर्शक पहुंच के साथ यह रामलीला उत्तराखंड की सबसे अधिक देखी जाने वाली रामलीला के रूप में पहचान बनाने में सफल रही। रामलीला के माध्यम से उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति, लोक पर...

परमात्मा सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे : राजयोगिनी ऊषा दीदी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें बालिकाओं ने राधारानी के वेश में सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी तो पालने में झूलते कान्हा ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में गीता ज्ञान विशेषज्ञ राजयोगिनी बीके ऊषा दीदी ने कहा कि सर्वगुण संपन्न, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण का जीवन 16 कला संपूर्ण, संपूर्ण निर्विकारी था।  श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में दिखाते हैं कि जेल में सात बंद तालों के बीच उनका जन्म हुआ, जो जन्म के बाद एक-एक करके खुलते गए। वास्तव में ताले बंधन की निशानी हैं। आध्यात्मिक रीति से देखें तो सात ताले जीवन में सात बंधन का प्रतीक हैं। सात ताले, सात बंधनों का प्रतीक-- पहला : देह का बंधन। जब जीवन में देह अभिमान, अहंकार आ जाता है तो यह सबसे बड़ा बंधन है।  दूसरा : मन का बंधन। अनेक प्रकार के कमजोर विचारों के बंधन ताले के समान हैं, जो हमें आगे बढ़ने से रोकते हैं। तीसरा : देह के संबंधों का बंधन। मेरेपन का बंधन, देह के संबंध के मोह का बंधन। जब जीवन में मोह आ जाता है तो हम जीवन के वास्त...

नटखट कान्हा-चुलबुली राधिका बाल गोपाल प्रतियोगिता ने सभी को मोहा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नटखट कान्हा और चुलबुली राधिका बाल गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में नन्हे -मुन्हो ने सभी को मोहा | प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता संयोजक निखलेश शर्मा के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रेस क्लब सदस्यों के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।  प्रतियोगिता में 30 नटखट बाल गोपाल एवं चुलबुली राधिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने- बोल राधा बोल.., वो कृष्णा है.-बोल बम बोल बम.-राधिका गौरी से बृज की छोरी से मैया करा दे ब्याव...मैया मेरी मैं नही माखन खाया...छोटी-छोटी गैय्या छोटे छोटे ग्वाल...... सहित अनेक बृज गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। बच्चों ने श्रीकृष्णा की बाल लीला का मंचन भी किया।  क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा इस तरह के पारिवारिक एवं कलेण्डर कार्यक्रम आयोजित होंगे। और बच्चों के लिए सर्दियों में विंटर फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायकों में आयुषी शेखावत, नवल किशोर डांगी, अनि...

जयपुर में सिल्वर इंडस्ट्री के लिए अलग जोन बनाने की जरूरत : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से बिरला ऑडिटोरियम में 22 से 24 नवंबर तक होने वाले JSA सिल्वर शो के उद्घाटन समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। एसोसिएशन के चेयरमैन उज्जवल डेरेवाला और सचिव राहुल गंगवाल ने कोटा में बिरला से मुलाकात कर उन्हें शो के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण दिया।  बिरला ने जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से देशभर के प्रमुख ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स को एक मंच पर लाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान और खास तौर पर जयपुर की चांदी के कारोबार में वैश्विक पहचान है। देशभर से लोग यहां सिल्वर ज्वेलरी खरीदने आते हैं। ऐसे में जयपुर के सिल्वर उद्योग को और बढ़ावा देने की जरूरत है। बिरला ने कहा कि जयपुर में सिल्वर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अलग से सिल्वर जोन बनाए जाने चाहिए। इससे सिल्वर कारोबार से जुड़े मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और कारीगरों को एक जगह बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही जयपुर की सिल्वर इंडस्ट्री को देश-दुनिया में अपनी पहचान और मजबूत करने का अवसर मिलेगा। जयपु...

ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद वार्डों की लॉटरी निकालने में बेईमानी की गई : गोविन्द सिंह डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । प्रदेश में पहली दफा न्यायालय के समक्ष अवमानना के प्रकरण में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने के आदेश हुये और कलेण्डर जारी हुआ, यह प्रदेश का दुर्भाग्य है। डेढ़ साल से भाजपा द्वारा प्रदेश में नगर निकायों में प्रशासक लगाकर ब्यूरोक्रेसी के माध्यम से भ्रष्टाचार किया जा रहा था।  भाजपा सरकार ने ओबीसी आयोग बनाकर रिपोर्ट में देरी करवाकर नगर निकाय के चुनाव आगे सरकाये, उससे पूर्व मनमाना परिसीमन इस प्रकार किया गया कि कहीं तीन वार्ड मिलाकर एक वार्ड बना दिया और कहीं एक वार्ड के तीन टुकड़े कर दिये जिस कारण वार्डों के मतदाताओं में भारी अन्तर देखने को मिल रहा है, तीन गुना तक मतदाताओं की संख्या का अंतर हो गया है।  नगर निकायों में प्रशासक लगाकर प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया जिसका लाभ किसी नागरिक को नहीं मिला। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद वार्डों की लॉटरी निकालने में भी बेईमानी की गई, सत्तर साल में जब से 73वां व 74वां संविधान संशोधन हुआ है पहली बार पूर्व की तरह जब नगर निगम, नगर परिषद् और नगरपालिका की आरक्षण की लॉटरी अलग-अलग निकलती थी उसे बद...

डाबड़ी कर्बला शरीफ़ में डीडीए की चारदीवारी के विरोध में सैकड़ों मुसलमानों का प्रदर्शन

चित्र
० इरफ़ान राही ०   नई दिल्ली, डाबड़ी स्थित वक्फ़ कब्रिस्तान एवं कर्बला की भूमि पर डीडीए द्वारा चारदीवारी निर्माण के विरोध में सैकड़ों मुस्लिम लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। महावीर एंक्लेव पार्ट 1,2,3,, राजपुरी, सीतापुरी, चाणक्य प्लेस, जानकीपुरी, भगवती विहार, डाबड़ी, दुर्गा पार्क, विजय एंक्लेव, जनकपुरी, सागरपुर और नसीरपुर पॉकेट नंबर 8 सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रशासन से कथित अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाने और धार्मिक स्थल की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खसरा नंबर 27/19 की भूमि सैकड़ों वर्षों से उनके धार्मिक एवं भावनात्मक जुड़ाव का केंद्र रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भूमि पर डीडीए द्वारा चारदीवारी निर्माण की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कहा कि मामले का समाधान कानून और न्यायालय के आदेशों के अनुरूप किया जाए। कब्रिस्तान वेलफेयर एसोसिएशन, डाबड़ी की ओर से प्रशासन को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2022 से उक्त भूमि पर मिट्टी एवं मलबा हटाने, भूमि का स्वरूप बदलने तथा पुरानी क...

डॉ.बी.लाल इंस्टीट्यूट में छात्रों के लिए हुआ 'आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, डॉ. बी. लाल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में नवप्रवेशित एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी एवं एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए ‘आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. तरुणा मदान गुप्ता, साइंटिस्ट ‘जी’ एवं प्रमुख, इंडियन क्लिनिकल ट्रायल एंड एजुकेशन नेटवर्क , डिवीजन ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), दिल्ली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. बी. लाल गुप्ता, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. बी. लाल ग्रुप तथा प्रो. एन. के. लोहिया, एमेरिटस प्रोफेसर–NAMS, NASI सीनियर साइंटिस्ट, सचिव, NASI राजस्थान चैप्टर एवं अध्यक्ष, ISSRF कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. अपर्णा दत्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल, बीआईबीटी ने अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, फैकल्टी सदस्यों एवं रिसर्च असिस्टेंट्स का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, प्रतिबद्धता एवं स्पष्ट उद्देश्य के साथ अपनी स्नातकोत्तर शैक्षणिक यात्रा प्रारम्भ करने के लिए प्रेर...

‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं बैंक—मुख्य सचिव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।  ‘विकसित राजस्थान-2047’ के विजन के चार प्रमुख स्तंभों—युवा शक्ति, नारी शक्ति, अन्नदाता तथा सुशासन/नीति-वित्त एवं प्रशासन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को सशक्त बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय वी. मुदालियर की सह-अध्यक्षता में एसएलबीसी की 170वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्रेडिट ग्रोथ, वित्तीय समावेशन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक क्रेडिट ग्रोथ के साथ वित्तीय समावेशन पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि समाज के हर वर्ग तक संस्थागत वित्तीय सेवाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समावेशी आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और बैंक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। श्रीनिवास ने कहा कि बै...

शांतिवन में जन्माष्टमी पर दो दिन सजेगा श्रीकृष्ण- राधारानी का राज दरबार- स्वर्णिम युग की दिखेगी झलक

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय शांतिवन परिसर के गेट नंबर एक के सामने दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशाल झांकी 4 सितंबर और 5 सितंबर को सजाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 75 फीट लंबे इस पांडाल में श्रीकृष्ण के बालरूप से लेकर राधा-मीरा का श्रीकृष्ण से प्यार, गोवर्धन पर्वत, राधा-श्रीकृष्ण का झूला, गीता ज्ञान देते श्रीकृष्ण, शेषनाग और स्वर्णिम दुनिया की झलक दिखेगी। झांकी का शुभारंभ 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर शाम 7 बजे किया जाएगा जो रात 11 बजे तक रहेगी। इसे लाइटिंग और साउंड के संयोजन से झांकी को कलात्मक रूप दिया गया है। झांकी के संयोजक बीके चिरंजीवी भाई ने बताया कि झांकी में श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं, माखनचोरी आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के साथ श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग से जुड़े तमाम पहलुओं में छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को दिखाया जाएगा। झांकी में विशेष रूप से श्रीलक्ष्मी-श्रीनारायण का राज दरबार आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे इस तरह सजाया जाएगा, जिसमें स्वर्णिम युग की झलक दिखेगी। साथ ही श्रीकृष्ण-राधा ...

पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप बनेंगे और भी पावरफुल, JioPC देगा 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप स्लो हो गया है तो तुरंत नया खरीदने की जरूरत शायद न पड़े। रिलायंस जियो का JioPC आपके पुराने कम्प्यूटर को क्लाउड की ताकत से ज्यादा पावरफुल बनाएगा। यूजर अपने मौजूदा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज एक्सेस कर सकेंगे, वह भी बिना नया हार्डवेयर खरीदे। JioPC की सर्विस, एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर कोई भी इंटरनेट यूजर ले सकता है। यानी इंटरनेट कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का हो, JioPC इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए न डेटा माइग्रेशन की जरूरत है और न नया हार्डवेयर लगाने की। बताते चलें कि पहले JioPC सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित था। जियो का दावा है कि JioPC पुराने कंप्यूटर को इतना पावरफुल बना सकता है कि AI से जुड़ी भारी प्रोसेसिंग और स्टोरेज की जरूरतें भी आसानी से पूरी की जा सकें। इसके लिए कंप्यूटिंग का बड़ा हिस्सा JioPC के क्लाउड पर होगा। कंपनी के मुताबिक 8 साल पुराना कंप्यूटर भी आज के AI-पॉवर्ड ऐप्स के लिए ज...

स्वराज ट्रैक्टर्स और महिंद्रा सस्टेन ने पंजाब के सबसे बड़े ग्रुप कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट्स शुरू किया

चित्र
० आशा पटेल ०  बठीडा, स्वराज ट्रैक्टर्स और महिंद्रा सस्टेन ने बठिंडा, पंजाब में 42 मेगावाट पीक के ग्रुप कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट की शुरुआत की है । यह राज्य के अपनी तरह के सबसे बड़े ग्रुप कैप्टिव सोलर इंस्टॉलेशन में से एक है। इस प्रोजेक्ट से स्वराज ट्रैक्टर्स की फैक्ट्रियों की करीब 50% बिजली जरूरत पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी की जो व्यापक रणनीति भविष्य के लिए तैयार और कम कार्बन वाला मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम खड़ा करने की है, यह उसका बड़ा पड़ाव है। महिंद्रा सस्टेन ने इस 42 MWp सोलर प्रोजेक्ट को विकसित किया और चालू किया है। यह मोहाली, पंजाब स्थित स्वराज ट्रैक्टर्स के मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और फाउंड्री ऑपरेशंस को रिन्यूएबल बिजली देगा। करीब 141 एकड़ में फैले इस इंस्टॉलेशन में फिक्स्ड टिल्ट स्ट्रक्चर पर लगे हाई एफिशिएंसी एन-टाइप टॉपकॉन बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल्स लगाए गए हैं। प्रोजेक्ट की शेष क्षमता से पंजाब में मौजूद महिंद्रा ग्रुप की दूसरी इकाइयों की बिजली खपत को ग्रीन बनाने का प्रस्ताव है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वराज डिवीजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गगनजोत सिंह ने कहा, "...

KS Moters : महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 SPORTEQ का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महिंद्रा ने अपनी नई और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 SPORTEQ सीरीज़ को जयपुर के के एस मोटर्स डीलरशिप पर लॉन्च किया। नई BE 6 SPORTEQ ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस उपलब्ध होगा। इस अवसर पर रिजनल सेल्स मैनेजर वरुण शर्मा,रिजनल सेल्स मैनेजर संजय शर्मा, डायरेक्टर करण गहलोत एवं जीएम साकेत जैन सहित महिंद्रा एवं के एस मोटर्स से जुड़े अन्य अतिथि, ग्राहक एवं वाहन प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने नई BE 6 SPORTEQ का अनावरण किया और इसके अत्याधुनिक फीचर्स एवं डिजाइन का अवलोकन किया। महिंद्रा की नई BE 6 SPORTEQ सीरीज़ की शुरुआती कीमत रु11.45 लाख है। अपने आकर्षक एवं स्पोर्टी डिजाइन के साथ यह इलेक्ट्रिक एसयूवी आधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स से लैस है। महिंद्रा BE 6 SPORTEQ को भारत में उपलब्ध सबसे अधिक टेक्नोलॉजी-समृद्ध फीचर्स वाले वाहनों में से एक है। BE 6 SPORTEQ में ग्राहकों की बदलती जरूरतों और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड फीचर्स, स्मार्ट एवं प्रीमियम इंटीरियर तथा उन्नत सुरक्षा स...

आम आदमी पार्टी राजस्थान ने जारी किया नगरीय निकाय चुनाव 2026 का घोषणा-पत्र

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राजस्थान। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के स्थानीय चुनाव 2026 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें मुख्यत भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा किया गया है. साथ ही निगमों, परिषदों और पालिकाओं के जरिए शहर को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी, अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था देने पर जोर दिया गया है. आम आदमी पार्टी के प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाला चुनाव है। राजस्थान ही नहीं पूरे देश में लोकल बॉडीज गवर्नमेंट भ्रष्टाचार के कारण जनता को वो सुविधाएं और सेवाएं देने में असफल हैं जो उनको देनी चाहिए. शहर की शिक्षा, प्लानिंग, स्वास्थ्य, सफाई, सड़क, फुटपाथ, सार्वजनिक परिवहन, प्रदूषण, पार्किंग, व्यापारिक सुविधाएँ, निर्माण अनुमति, और पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाएँ नगर निकाय के कामकाज से सीधे जुड़ी हैं। इसी कारण AAP ने अपने घोषणा-पत्र में स्थानीय स्तर पर प्रभावी और जवाबदेह व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज के अनुसार जिन विकसित देशों को देख कर लोकल बॉडीज का कॉन्सेप्ट हमारे यहां लागू किया गया है, उसमें हमारे ...

बॉम्बे क्रीमरी लॉन्च : ₹10 से शुरू आइसक्रीम बेचेगी रिलायंस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी RCPL अब आइसक्रीम बाजार में भी उतर गई है। कंपनी ने बॉम्बे क्रीमरी नाम से नया आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹10 से शुरू होगी। बॉम्बे क्रीमरी की आइसक्रीम रियल डेयरी क्रीम से बनाई जाएगी। कंपनी ने इसे कोन, कप, टब, बार और स्टिक जैसे अलग-अलग फॉर्मेट में उतारा है। फिलहाल इसकी बिक्री पश्चिम भारत में शुरू की जा रही है और जल्द ही इसे पूरे देश में उपलब्ध कराने की योजना है। RCPL का कहना है कि वह बॉम्बे क्रीमरी को किफायती कीमत पर प्रीमियम डेयरी अनुभव देने वाले ब्रांड के तौर पर पेश कर रही है। कंपनी अपने बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, रिटेल पहुंच और कंज्यूमर इनसाइट्स के सहारे इस कैटेगरी में लंबे समय के लिए उतर रही है। RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि बॉम्बे क्रीमरी को इस सोच के साथ तैयार किया गया है कि आइसक्रीम में डेयरी की असली पहचान बनी रहे। कंपनी का दावा है कि वह रियल डेयरी क्रीम से बनी आइसक्रीम को ऐसी कीमत पर उपलब्ध कराना चाहती है, जो भारतीय परिवारों की पहुंच में हो। बॉम्बे क्रीमरी के साथ RCPL पह...

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : किताबों,विचारों और संवाद के ज़रिए भारत की सोच के 20 सालों का जश्न

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल जनवरी 2027 में अपने 20वें संस्करण के आयोजन की तैयारी कर रहा है। फ़ेस्टिवल नहीं अपने उन दो दशकों का जश्न मना रहा है जिनमें वह लेखकों, विचारकों, कलाकारों और दर्शकों के साथ उन किताबों को एक मंच पर लेकर आया जिन्होंने हमें दुनिया को समझने में मदद की है। 2006 में अपनी स्थापना के बाद से, फ़ेस्टिवल ने 8,000 से अधिक लेखकों, वक्ताओं और कलाकारों की मेज़बानी की है, 50 लाख से अधिक दर्शकों का स्वागत किया है, और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, प्रसारण सहयोगियों और मीडिया नेटवर्क के माध्यम से 1 अरब से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुँच बनाई है। फ़ेस्टिवल एक ऐसा साझा स्थान बन गया है जहाँ साहित्य, इतिहास, राजनीति, विज्ञान, दर्शन, कला और समकालीन संस्कृति के बीच संवाद की अविरल धारा बहती है। जयपुर से लेकर पूरी दुनिया तक, फ़ेस्टिवल का विस्तार एक अंतरराष्ट्रीय परिघटना की तरह हुआ है, इस में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, मध्य पूर्व, मालदीव और आयरलैंड जैसे देशों के 15 से अधिक संस्करण शामिल हैं।  जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल विभिन्न संस्कृतियों के बीच सेतु बनकर उभरा है...

महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी में बैटरी-एज-ए-सर्विस को बढ़ाया

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई। महिंद्रा ने अपने पूरे इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी पोर्टफोलियो में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) का  विस्तार किया है। अब यह सुविधा BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e में उपलब्ध होगी। BE 6 SPORTEQ के लॉन्च के साथ BaaS कार्यक्रम ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की खरीद को अधिक सुलभ बनाता है। इसके तहत ग्राहक वाहन और बैटरी के लिए अलग-अलग वित्तपोषण कर सकते हैं। यह एक डुअल-फाइनेंसिंग संरचना के जरिए संभव होता है। BaaS के तहत ग्राहक BE 6 SPORTEQ को ₹11.45 लाख में खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए ₹3.75 प्रति किलोमीटर की उपयोग लागत पर वित्तपोषण करा सकते हैं। इससे वाहन खरीदने की शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है। साथ ही, ग्राहकों को अपने मासिक खर्च को अधिक लचीले तरीके से प्रबंधित करने की सुविधा मिलती है, जिससे ईवी का स्वामित्व हासिल करने का एक अधिक स्मार्ट तरीका उपलब्ध होता है। इससे ऐसे स्वामित्व समाधानों की मांग की पुष्टि होती है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में आने वाली शुरुआती वित्तीय बाधाओं को कम करते हैं। ग्राहकों से मिले इस सकारात्मक फीडबैक के आधार पर महिंद्रा ...

जयपुर के साई गिरिधर बने फाड़ा के 38वें अध्यक्ष : ऑटोमोबाइल व्यवसाय में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली , भारत के ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग की राष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने साई गिरिधर को वर्ष 2026-28 के लिए फाडा का 38 वां अध्यक्ष नियुक्त किया । यह निर्णय 62वीं वार्षिक आम सभा के बाद आयोजित 323वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में लिया गया। साई गिरिधर जयपुर, राजस्थान स्थित साइशा मोटर्स प्रा लि के प्रबंध निदेशक हैं। उनके समूह के पास स्कोडा, वोल्वो कार्स, JSW MG मोटर तथा MG Select की डीलरशिप्स हैं। ऑटोमोबाइल व्यवसाय में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले गिरिधर ने अपनी यात्रा वर्ष 1995 में जयपुर में डेवू मोटर्स की डीलरशिप से शुरू की थी। वे पिछले 10 वर्षों से राजस्थान अधिकृत मोटर एसोसिएशन के सचिव हैं और एक दशक से अधिक समय से फाड़ा से जुड़े हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने से पहले वे चार वर्षों तक फाड़ा राजस्थान के राज्य अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2026-28 के लिए अमर जतिन शेट, प्रबंध निदेशक, ग्रुप शमन (होंडा कार्स, वोक्सवैगन और ट्रायम्फ के डीलर), मुंबई, को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदीप अग्रवाल, मैनेजिंग पार्टनर,ओएमजी ग्रुप (ह...

हिन्दी माह का केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में उद्घाटन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,दिल्ली में हिंदी माह-2026 का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर प्रो. काशीनाथ न्योपाने निदेशक,प्रकाशन विभाग ,प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी , अधिष्ठाता ,शैक्षणिक , प्रो. सुकान्त कुमार सेनापति, पूर्व कुलपति, श्रीसोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात तथा प्रो मधुकेश्वर भट्ट , कुलपति के विशेष कार्याधिकारी तथा प्रो अजय कुमार मिश्रा, राज भाषा प्रभारी अधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया । अरुण कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ परामर्शदाता , राजभाषा एवं विधि ,डा शुक्ला मुखर्जी , पूर्व परियोजना अधिकारी , जगन्नाथ झा , केन्द्रीय सहायक जन सूचना अधिकारी ,श्रीमती निधि परसरिया, संविदा सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को स्मरणीय बनाया । अरुण कुमार विद्यार्थी ने कार्मिकों को हिंदी माह-2026 के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी । प्रो. काशीनाथ न्योपाने ,प्रकाशन विभाग ने देश के लिए हिन्दी के महत्त्व पर प्रकाश डाला , प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी , अधिष्ठाता शैक्...

व्हर्लपूल ने 360° ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी 4-डोर रेफ्रिजरेटर की लक्ज़ूरियम रेंज लांच किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : व्हर्लपूल ने अपनी प्रीमियम 4-डोर रेफ्रिजरेटर रेंज लक्ज़ूरियम लॉन्च की। आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं, जो शानदार सौंदर्य, स्मार्ट क्षमता और रोजमर्रा की उपयोगिता का सही संतुलन चाहते हैं, के लिए डिज़ाइन किया गया प्रमुख 654L रेफ्रिजरेटर व्हर्लपूल का अब तक का सबसे उन्नत रेफ्रिजरेशन प्लेटफॉर्म पेश करता है। खाद्य संरक्षण के स्वर्ण मानक, वास्तुशिल्प रूप से बेहतर प्रारूप और उद्योग तथा भारत में पहली बार किए गए नवाचारों Tको एक साथ लाते हुए, 4-डोर रेफ्रिजरेटर की लक्ज़ूरियम रेंज को प्रीमियम भारतीय घरों की विकसित होती जरूरतों को पूरा करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। बेहतरीन कूलिंग तकनीक और स्मार्ट स्टोरेज फ्लेक्सिबिलिटी से लेकर शानदार फिनिश और सोच-समझकर तैयार किए गए इंटीरियर तक, हर एलिमेंट को प्रीमियम रेफ्रिजरेशन के भविष्य को फिर से परिभाषित करते हुए एक उन्नत ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लॉन्च पर नकुल तिवारी, वाइस प्रेसिडेंट - मार्केटिंग, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने कहा: "जब हम बड़ी क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर के मौजूदा उपयोगकर्ताओं से मिले, तो ...