संदेश

एल्गो ट्रेडिंग को आसान बनाने के लिए Lemonn ने लॉन्च किया 'SmartInvest'

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  मुंबई : स्टॉक ब्रोकिंग और निवेश प्लेटफॉर्म Lemonn ने आज SmartInvest लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक एल्गोरिथमिक निवेश रणनीति है, जिसका उद्देश्य रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए एल्गो ट्रेडिंग (Algo Trading) को आसान और सुलभ बनाना है। अब तक एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग काफी जटिल मानी जाती थी और आमतौर पर केवल उन अनुभवी ट्रेडर्स तक सीमित थी जिनके पास अपनी रणनीतियाँ बनाने, टेस्ट करने और लागू करने की तकनीकी क्षमता होती है। रिटेल निवेशकों और ट्रेडर्स में रुचि बढ़ने के बावजूद, उनके पास सरल, नियमों के अनुरूप और आसानी से इस्तेमाल होने वाले एल्गो समाधान कम उपलब्ध थे। वहीं दूसरी ओर भारत में एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। SmartInvest का उद्देश्य इसी अंतर को कम करना है। Lemonn के बिज़नेस हेड देवम सरदाना ने कहा,“हाल के वर्षों में इक्विटी निवेश में रुचि काफी बढ़ी है, लेकिन ज्यादातर रिटेल निवेशकों के लिए सही समय पर ट्रेड को लागू करना अभी भी एक बड़ी चुनौती है। SmartInvest उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो अनुशासन और तय प्रक्रिया के साथ निवेश करना चाहते हैं, लेकिन हर ...

मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद 'बिजनेस भूषण' पुरस्कार से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 में बिजनेस भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र के साथ समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित इस समारोह में राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। पुरस्कार वितरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। इस अवसर पर लोकमत के चेयरमैन विजय दरड़ा, कई मंत्री, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। लोकमत मीडिया ग्रुप द्वारा यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने नेतृत्व और उपलब्धियों से न सिर्फ उद्योगों को नई दिशा दी है, बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। एम. पी. अहमद को यह सम्मान उनके उल्लेखनीय उद्यमी सफर और मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स को वैश्विक स्तर पर पांचवां सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर तथा भारतीय मूल का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेलर बनाने में निभाई ग...

द एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान ने मनाया स्‍थापना दिवस : 41 औद्योगिक संस्‍थाओं को बेस्‍ट एम्‍पलॉयर अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : होटल क्‍लार्कस आमेर में द एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्‍थान का 61 वां स्‍थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बेस्‍ट एम्‍पलॉयर्स अवार्ड- 2025 का आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह के मुख्‍य अतिथि उद्योग राज्‍य मंत्री केके विश्‍नोई और सहकारिता मंत्री गौतम दक ने चार श्रेणियों में 41 संस्‍स्‍थाओं को ट्रॉफी, दुपट्टा और प्रशस्‍ति पत्र से सम्‍मानित किया। इनमें पोद्दार पिंगमेंट के एसएस पोद्दार और वरिष्‍ठ अभिवक्‍ता आलोक फतेहपुरिया को लाइफ टाइम अचीवमेँट अवार्ड से नवाजा गया। मंत्री विश्‍नोई ने कहा कि रोजगार प्रदाता औद्योगिक संस्‍थाओं का सम्‍मान किया जाना चाहिए, एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन लम्‍बे समय से यह पुनीत कार्य कर रहा है। युवाओं को रोजगार और उद्योगों को स्‍किल्‍ड मैनपावर के लिए केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भजनलाल सरकार विभिन्‍न योजनाओं के माध्‍यम से प्रयास कर रही है । पूरे विश्‍व में भारतीय प्रतिभा को सम्‍मान मिल रहा है। हमारी अर्थव्‍यवस्‍था जापान को पीछे छोड चुकी है और जर्मनी को पीछे छोड़ देगी। सरकारिता राज्‍य मंत्री ने गौतम दक ने एम्‍पलॉयर्स एसोसिएशन की ओर से प्रद...

शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर में 10 सफल किडनी ट्रांसप्लांट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर में एक और चिकित्सकीय उपलब्धि दर्ज करते हुए एक सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इस उपलब्धि के अवसर पर अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने न केवल इस ट्रांसप्लांट प्रक्रिया की सफलता पर प्रकाश डाला, बल्कि अस्पताल की Comprensive Department of Renal Sciences की आधुनिकतम सुविधाओं और विशेषज्ञता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु शैल्बी जयपुर मुख्य चिकित्सा केन्द्र के रूप में स्थापित हो रहा है। अब तक 10 सफल किडनी ट्रांस्प्लाट का कीर्तिमान शैल्बी हॉस्प्टिल जयपुर कर चुका है। प्रेस को संबोधित करते हुए सभी 10 मरीज और उनके परिवार वाले जिनका सफल किडनी ट्रांस्प्लांट हुआ वो और शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर रीनल साइंसेस विशेषज्ञों की टीम और शैल्बी जयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेः डॉ. संजय बिनवाल : वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन - डॉ. सुभाष कटारिया : यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन- डॉ. कविश शर्मा : नेफ्रोलॉजिस्ट ए...

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : अटल इनक्यूबेशन सेंटर–जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय (एआईसी–जेकेएलयू) से जुड़े स्टार्टअप बीएएएस टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने जयपुर स्थित जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय के सुरक्षित परीक्षण स्थल पर अपने ठोस रॉकेट मोटर का सफल स्थैतिक अग्नि परीक्षण किया। यह परीक्षण कंपनी की प्रोपल्शन तकनीक के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह परीक्षण एक मजबूत परीक्षण स्टैंड पर किया गया, जिसमें सटीक माप के लिए कैलिब्रेटेड लोड सेल्स लगाए गए थे। इनकी मदद से परीक्षण के दौरान उत्पन्न थ्रस्ट (बल) और दहन कक्ष के दबाव को वास्तविक परिस्थितियों में मापा और लगातार निगरानी की गई। इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य मोटर केसिंग की मजबूती को परिचालन दबाव पर परखना, थ्रस्ट से जुड़े प्रदर्शन डेटा को रिकॉर्ड करना और कंपनी द्वारा विकसित स्वदेशी वायरलेस इग्निशन प्रणाली की विश्वसनीयता को जांचना था। परीक्षण की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि वायरलेस इग्निशन प्रणाली को लगभग 500 मीटर की सुरक्षित दूरी से सफलतापूर्वक सक्रिय किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इग्निशन शुरू हुआ और हॉट फा...

कालाबाजारी और जमाखोरी रोकना राज्य सरकार का दायित्व है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। एप्सटीन फाईल आने के बाद देश के प्रधानमंत्री का अमेरिका के सामने सरेण्डर होना पूरे विश्व में चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। एप्सटीन फाईल में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प का नाम है, हमारे देश में रहने वाले ट्रम्प के मित्रों के भी नाम बताये जा रहे हैं। इन परिस्थितियों में इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिये अमेरिका ने इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़वा दिया है और खाड़ी देशों में 11 दिन से अधिक समय तक युद्ध चलने के कारण हमारे देश में एलपीजी गैस सहित कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो रही है जिस कारण एलपीजी गैस सिलेण्डर की बुकिंग नहीं हो रही है, व्यवसायिक सिलेण्डर की आपूर्ति व सप्लाई बंद की जा चुकी है, घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमत 60 रूपये बढ़ा दी गई है, व्यवसायिक सिलेण्डर की कीमत 115 से अधिक कीमत बढ़ चुकी है और कॉमर्शियल सिलेण्डर 1950 पहुॅंच गई है। लेकिन कीमत बढऩे के बावजूद लोगों को गैस सिलेण्डर नहीं मिल रहे हैं। उक्त विचार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। ...

पोको इंडिया ने लॉन्‍च किया पोको C85x 5G : मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस,लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और शानदार डिस्‍प्‍ले

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली – पोको इंडिया ने पोको C85x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन रोज़मर्रा के यूजर्स के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस, बड़ा शानदार डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्मार्टफोन खरीदने वालों और रोज़ाना भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहने वाले यूज़र्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह डिवाइस कुशल हार्डवेयर, व्यावहारिक फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। पोको C85x 5G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर बना है और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बैटरी की बचत भी करता है। इसमें 2.2GHz तक की स्पीड वाले A78 परफॉर्मेंस कोर और Mali-G57 GPU है, जिससे ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखना और हल्की-फुल्की गेमिंग आसानी से हो जाती है। यह स्मार्टफोन 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। इससे ऐप्स तेज़ी से लोड होते हैं और मल्टीटास्किंग भी आसानी से होती है। यूज़र्स स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं, जिससे फोटो, वीडियो, ऐप्स और फाइलों के लिए प...