भारत बनेगा दुनिया का जेम्स-ज्वैलरी हब : 2040 तक है 100 अरब डॉलर का लक्ष्य

० आशा पटेल ० 
मुंबई । जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवॉर्ड समारोह में भारत को दुनिया का प्रमुख जेम्स एंड ज्वैलरी हब बनाने पर जोर दिया गया। समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि रहे।
अमित शाह ने कहा कि भारत के पास इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा, पूंजी, तकनीक और उद्यमी क्षमता है। उन्होंने लैब-ग्रोन डायमंड को बड़ा अवसर बताते हुए मैन्युफैक्चरिंग से लेकर तकनीक, ज्वैलरी, ब्रांडिंग और रिटेल तक पूरी वैल्यू चेन भारत में विकसित करने पर जोर दिया।
समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित उद्योग जगत के दिग्गज मौजूद रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र देश के जेम्स ज्वैलरी कारोबार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। नवी मुंबई में आधुनिक ज्वैलरी इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसमें करीब 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश और 50 हजार रोजगार की संभावना है।
जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली और वाइस चेयरमैन शौनक पारिख ने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का जेम्स-ज्वैलरी निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में 27.72 अरब डॉलर रहा। परिषद ने 2040 तक निर्यात को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

थेसालोनिकी इंटरनेशनल फेयर में पद्मश्री तिलक गीताई के लघु चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन