आर्य समाज पार्टी की वरिष्ठ सदस्या सत्यवती ओबरॉय का 100वाँ जन्म दिवस धूमधाम से संपन्न

० ओम पीयूष ० 
मेरठ : आर्य समाज शास्त्री नगर की वरिष्ठ सदस्या सत्यवती ओबरॉय का 100वाँ जन्मदिवस (शताब्दी पर्व) उल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता जी के परिजनों, आर्य समाज शास्त्री नगर के मान्य सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर एक सभा का आयोजन किया।
इस समारोह में भजन उपदेशक के रूप में पंडित अजय आर्य को आमंत्रित किया गया। पंडित अजय आर्य ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा उपस्थित जनसमूह को माता जी के शताब्दी जीवन एवं वैदिक संस्कारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
प्रभु अनुकंपा से ही 100 वर्षों का दीर्घ और आरोग्यमयी जीवन संभव हो पाता है। शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर उपस्थित सभी लोगों ने माता जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर मार्गदर्शन के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। माँ का वात्सल्य और त्याग अतुलनीय है, जिसके ऋण से कोई भी संतान कभी उऋण नहीं हो सकती। ​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने माता सत्यवती ओबरॉय के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्यप्रद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर आर्य समाजशास्त्र रेलवे के प्रधान सूरजपाल मंत्री मदनपाल सिंह तोमर प्रधान रविंद्र सिंह डॉ वीरेंद्र एवं आर्य समाज स्थापना नगर से राजेश सेठी आर्य समाज बुढ़ाना गेट से सुधाकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ के द्वारा किया गया जिसे आचार्य रणधीर शास्त्री विद्या भास्कर द्वारा संपन्न कराया गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास