आर्च कॉलेज : डिजाइन थिंकिंग से आसान होगी पढ़ाई,शिक्षकों ने सीखे नए तरीके
० आशा पटेल ०
जयपुर। जयपुर मालवीय नगर स्थित आर्ट्स प्रतिष्ठान आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में 25 स्कूलों के 45 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में उद्यमिता और डिजाइन के जरिए समस्या समाधान के तरीकों पर चर्चा हुई। डॉ. शिप्रा वैद्य ने शिक्षकों को डिजाइन थिंकिंग के जरिए कक्षा में नए तरीके अपनाने का अभ्यास कराया। वहीं, शिक्षकों को आठ समूहों में बांटकर अलग-अलग उद्योगों को एनसीईआरटी के विषयों से जोड़ने की गतिविधि कराई गई।

इसके बाद शिक्षकों ने नए व्यवसाय, उत्पाद और रोजगार की संभावनाओं पर काम किया और यह तय किया कि इन्हें विद्यार्थियों को किस पाठ या अध्याय के माध्यम से समझाया जा सकता है। कार्यक्रम में आर्च कोलेज की संस्थापक और डायरेक्टर अर्चना सुराणा ने स्कूली शिक्षा में डिजाइन सोच बढ़ाने की पहल की जानकारी दी। जयपुर एजुकेशनल फेस्टिवल के संस्थापक संदीप सेठी ने अपने अनुभव से सीखने और वास्तविक जीवन के उदाहरणों को पढ़ाई से जोड़ने पर जोर दिया।
टिप्पणियाँ