जयपुर में 18–19 सितंबर को होगा चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट
० आशा पटेल ०
जयपुर। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) द्वारा 18–19 सितंबर को जयपुर में चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026 आयोजित किया जाएगा। समिट की थीम “Sustainable Healthcare Leadership: Balancing Quality, Cost & Trust” है। दो दिवसीय समिट में देशभर से वरिष्ठ नीति-निर्माता, अस्पताल प्रमुख, चिकित्सक, नर्सिंग लीडर्स, स्वास्थ्य प्रशासक और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन एवं महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमेन डॉ विकास चंद्र स्वर्णकार ने कहा कि स्वास्थ्य नेतृत्व केवल संस्थान के विस्तार तक सीमित नहीं रह सकता।

हमें एक साथ गुणवत्ता, इलाज को वहनीय रखना, और मरीजों का विश्वास कायम रखना है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरमैन डॉ. अभिजात शेट्टी मुख्य अतिथि होंगे। राजस्थान की प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा, गायत्री राठौड़ विशिष्ट अतिथि होंगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. एस. एस. अग्रवाल तथा SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी विशेष अतिथि होंगे।
19 सितंबर के सत्र में भारत की दीर्घकालीन स्वास्थ्य दृष्टि पर चर्चा होगी। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मुख्य अतिथि होंगे। नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. वी. के. पॉल “Vision for Viksit Bharat 2047” विषय पर वेलनेक्टरी एड्रेस देंगे। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (MGUMST) के एमेरिटस चेयरपर्सन डॉ. एम. एल. स्वरांकर अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे।
ऑर्गनाइजिंग कन्वीनर डॉ. अशोक खंडाका ने कहा कि मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना ही अंतिम उद्देश्य है। साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन डॉ एस सी पारीक ने कहा कि चर्चा केवल क्लिनिकल मेडिसिन तक सीमित नहीं है। हम लोगों, प्रक्रियाओं, वित्त, तकनीक, विश्वास और नेतृत्व सभी को देख रहे हैं, क्योंकि अंततः ये सभी मरीज को मिलने वाली सेवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।
समिट में डॉ गिरधर ज्ञानी, लेफ्टिनेंट जनरल एन. के. परमार (सेवानिवृत्त), डॉ. संजीव सिंह, हिमांशु बैद, डॉ. संदीप बुधिराजा, डॉ. सुनील कुमार बरनवाल IAS, रजनीश भंडारी, लेफ्टिनेंट जनरल अरिंदम चटर्जी (सेवानिवृत्त), कर्नल बीनू शर्मा (सेवानिवृत्त), एयर मार्शल पवन कपूर, डॉ. ए. रघुवंशी, डॉ. शिव सरीन और दिलीप जोस सहित प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) एक राष्ट्रीय संस्था है जो स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत में व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य करती है।
ऑर्गनाइजिंग को-कन्वीनर डॉ. सचिन झंवर ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान एक-दूसरे के अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। AHPI राजस्थान ऐसा मंच देता है जहां अलग-अलग संस्थान अच्छी प्रक्रियाएं, समान चुनौतियों पर चर्चा कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ