अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

० संवाददाता द्वारा ० 
तिरुमला : तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को ज्यादा आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 25 इलेक्ट्रिक बसें सौंपी हैं साथ ही इन बसों के लिए एक अलग EV चार्जिंग स्टेशन भी दिया गया है। बसों को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हरी झंडी दिखाई।
नई बसों से हर साल तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा साथ ही पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर निर्भरता भी कम होगी। यह सौगात ऐसे समय आई है जब तिरुमला में ब्रह्मोत्सव का दौर चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जून 2026 में अपनी तिरुमला यात्रा के दौरान तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 25 इलेक्ट्रिक बसें देने का वादा किया था। करीब तीन महीने बाद रिलायंस फाउंडेशन ने वह वादा पूरा कर दिया। इन बसों के लिए चार्जिंग की सुविधा तैयार करने में Jio-bp ने तकनीकी सहयोग दिया है।

अनंत अंबानी ने कहा हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला आते हैं। उनकी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाने में सहयोग करना सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। ये 25 इलेक्ट्रिक बसें TTD की उन कोशिशों में हमारा छोटा सा योगदान हैं, जिनका मकसद तिरुमला की तीर्थयात्रा को और आरामदायक बनाना और क्षेत्र की समृद्ध जैव-विविधता को बचाना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास