संदेश

हाई कोर्ट ड्राफ्टिंग और केस स्ट्रैटेजी में गेम-चेंजर साबित होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : डॉ. आशीष खंडेलवाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आधुनिक दौर में वकालत केवल पारंपरिक कानूनी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सही और सुरक्षित उपयोग आज के वकीलों की कार्यकुशलता और ड्राफ्टिंग की गति को कई गुना बढ़ा सकता है। तकनीकी दक्षता के साथ की गई लीगल ड्राफ्टिंग मुकदमों के त्वरित और सटीक निस्तारण में मील का पत्थर साबित होगी। यह विचार तकनीक विशेषज्ञ और मुख्य वक्ता डॉ. आशीष खंडेलवाल ने आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किए। विधिक पेशेवरों के लिए आयोजित इस 'एआई एवं लीगल ड्राफ्टिंग मास्टरक्लास' में गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केवल 50 अधिवक्ताओं को पूर्व रजिस्ट्रेशन के माध्यम से शामिल किया गया था। मुख्य वक्ता डॉ. आशीष खंडेलवाल ने 20-स्टेप हैंड्स-ऑन फ्रेमवर्क के माध्यम से अधिवक्ताओं को लाइव स्क्रीन पर कानूनी ड्राफ्टिंग की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आधुनिक एआई टूल्स की मदद से राजस्थान हाई कोर्ट के लिए मजबूत रिट पिटीशन्स, बेल एप्लीकेशन्स, अपील्स और जटिल लीगल नोटिस तैयार किए जा सकते हैं। डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि एआई कभी भी किसी अधिवक्...

दिल्ली में सुरजीत सिंह जोबन की स्मृति को समर्पित राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : पत्रकार,साहित्यकार,कवि,समाजसेवी,राजनितिक-धार्मिक-सांस्कृतिक व्यक्तित्वों वाले, सरदार सुरजीत सिंह जोबन की चौथी पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में,'अहिन्दी भाषी हिन्दी लेखक संघ',दिल्ली एवं 'साहित्य कलश' पटियाला के तत्वावधान में,उनके परिवार चरनजीत कौर (पत्नी), सोनू (बड़े पुत्र मनिंदर जीत सिंह) जोबन,हरजीत कौर बबली (पुत्री),वरिंदर जीत जोबन (छोटे पुत्र) व अन्य सम्बन्धियों द्वारा दिल्ली के वाई.एम.सी.ए. (YMCA) के सभागार में उनकी स्मृति को समर्पित 'राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन' का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज मुख्य अतिथि (पूर्व मंत्री,दिल्ली सरकार) रहे और वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ सुभाष वसिष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे। मंचासीन रहे -- डाॅ दयाराम मौर्य 'रत्न', अनिल कुलश्रेष्ठ, सविता चड्ढा,डाॅ अजय तिवारी, प्रियंका सोनी,डाॅगुरविंदर सिंह, हरमिंदर पाल और के के भसीन उपस्थित थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में जे.पी.अग्रवाल( पूर्व सांसद), विनय आर्य (महामंत्री,आर्य प्रतिनिधि सभा),संत विजेंद्र दास (प्रमुख,गुलाबदासी सम्प्रदाय), चमनजीत सिंह लाल (विश्वविख्...

गढ़वाली फीचर फिल्म सुपन्यू का ट्रेलर,पोस्टर और गाने लांच हुए

० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : बसंत कुंज स्थित सिल्वेन सैफ फार्म एंड बैंक्विट में करीब 200 दर्शकों की मौजूदगी में गढ़वाली फीचर फिल्म सुपन्यू का ट्रेलर,पोस्टर और गाने लांच हुए यह फिल्म उत्तराखंड के पहाड़ों से पढ़ाई लिखाई, रोजी रोटी के लिए शहरों की ओर पलायन कर संघर्ष और जद्दोजहद करने वाले वाले नव युवकों के सपनों पर आधारित कहानी पर बनी है फिल्म का निर्माण कौशल मनी ढोंडियाल और पुष्पा ढोंडियाल, कार्यकारी निर्माता अजय सिंह बिष्ट है और फिल्म को लेखक निर्देशक देबू रावत ने लिखा और निर्देशित किया है मूल कहानी नागेंद्र प्रसाद, गीत गणेश वीरान, और गिरीश सुंदरियाल ने लिखे हैं संगीतकार वीरेंद्र नेगी राही हैं और गायक लेखराज भंडारी, उषा भट्ट पांडे, अंजलि खरे और विवेक नौटियाल हैं फिल्म में मुख्य किरदार अनुज कंडारी, कामिनी देवशाली,अर्जुन चंद्रा, अजय सिंह बिष्ट, सुमन गौड़ राजेश जोशी, रमेश नौटियाल, विजयलक्ष्मी नौटियाल, संजय बडोनी, सोनिया थापर प्रमुख है इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मनोज सती, कोरियोग्राफर विजय भारती, कला निर्देशक सती पटवाल, कॉस्टयूम विधि बगवाडी और एडिटर राजन अयर न्यू रे स्टूडियो देहरादू...

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार, प्रतिभाओं को मिला ‘सुरक्षा गौरव सम्मान-2026’

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर संदेश द्वारा दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में "राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता" विषय पर एक सेमिनार एवं "सुरक्षा गौरव सम्मान-2026" समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस, भारतीय तटरक्षक बल, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ कत्थक नृत्यांगना पूजा त्रिपाठी के समूह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों में राजबीर मलिक (उपायुक्त, दिल्ली पुलिस), डॉ. अजय कुमार बिष्ट (आईएएस), स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव कार्यालय, दिल्ली सरकार, प्रतीक थपलियाल (डीआईजी, भारतीय तटरक्षक बल), संजय जोशी (फिल्म निर्माता एवं उद्योगपति), तिलक चन्द्र बिष्ट (एसीपी, दिल्ली पुलिस), डॉ. सी.के. पाण्डेय, पवन मैठाणी (महासचिव, गढ़वाल हितैषिणी सभा, दिल्ली), मदन मोहन सती (मीडिया कोऑर्डिनेटर, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, दिल्ली), वरिष्ठ साहित्...

वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव 2026' 'राष्ट्रीय कायस्थ गौरव यात्रा' का होगा आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से कायस्थ समाज का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, इस महा-आयोजन के अंतर्गत 'विश्व कायस्थ महासम्मेलन 'राष्ट्रीय कायस्थ गौरव यात्रा' और उत्तर प्रदेश में एक 'भगवान चित्रगुप्त विश्वविद्यालय' के निर्माण की रूपरेखा तैयार। 'वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव 2026' है, जो 3 दिसंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस महा सम्मेलन में देश-विदेश के 25,000 से अधिक कायस्थ प्रतिनिधि जुटाने का लक्ष्य रखा गया है / इस कार्यक्रम में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सलाहकार पूर्व जीएसटी कमिश्नर संजय शरण, समाजसेविका सोनिया सिन्हा, पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप खरे, मीना श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आशीष रंजन आदि ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन से मुलाकात कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया !  महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने बताया उत्तर प्रदेश में बनने वाले ...

कण कण में विज्ञान

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  कहाँ नहीं विज्ञान बताओ कहाँ नहीं विज्ञान भूत-भविष्य का ज्ञाता है , वर्तमान की शान भू गर्भ से लेकर ये अन्तरिक्ष तक जाये जैविक, भौतिक, मौसम और रसायन भी समझाये माटी के कण कण में सब है , पानी, हवा व आग करता है विज्ञान खुलासा, क्या है जीवन राग जीवन से मृत्यु तक का देता यही हिसाब क्या होती है मूल हकीकत क्या होता है ख़्वाब विविध समस्यायें हल करता सबका यही जवाब कण कण में विज्ञान छिपा है कण कण में विज्ञान ================================== सोचती हूँ गुलाब हो जाऊँ महकाती रहूँ परिवेश बहुत मुश्किल होता है परिवर्तन साँचे में ढलना पड़ता है, पिघलना पड़ता है सब सहने के बाद मिलता है द्वेष इसलिए काँटों को रखती हूँ संग यही है मेरा परिवेश सोचती हूँ मुस्कान हो जाऊँ सबके चेहरे पर खिलखिलाती रहूँ मगर ये और भी मुश्किल है एक चेहरे पर कई - कई चेहरे हैं समझ ही नहीं पाती कब मुस्काऊँ और कब हो जाऊँ जज़्बाती कब हो खुशी, कब हो क्लेश यही है मेरा परिवेश ================== हम को लोग कहें दीवाना भूले जब से हम मुस्काना चाँद तो आखिर ठहरा चाँद चाँद को भी क्या चमकाना महफ़िल में रौनक ही रौनक अपना दि...

'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने महाराष्ट्र के कर्जत में 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन किया। करीब 100 एकड़ में बनने वाला यह परिसर 5,000 से अधिक अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को घर-परिवार जैसा माहौल और देखभाल उपलब्ध कराएगा। भूमि पूजन में ईशा अंबानी भी शामिल हुईं। रिलायंस फाउंडेशन की इस गैर-लाभकारी पहल को आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। नीता अंबानी ने कहा कि अनंत आश्रय उनके और उनके परिवार के दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा, "एक मां के तौर पर मेरी सबसे बड़ी उम्मीद है कि जिन माता-पिता को जीवनभर यह चिंता रही है कि उनके न रहने पर बच्चों की देखभाल कौन करेगा, उन्हें यह भरोसा मिल सके कि उनके बच्चे का हमेशा अपना घर और परिवार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां हर उम्र के व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने और हर नए दिन की ओर उम्मीद से देखने का अवसर मिलेगा। अनंत आश्रय की परिकल्पना केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि ऐसे समुदाय के रूप में की गई है, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और अपनापन मिले।...