गढ़वाली फीचर फिल्म सुपन्यू का ट्रेलर,पोस्टर और गाने लांच हुए

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : बसंत कुंज स्थित सिल्वेन सैफ फार्म एंड बैंक्विट में करीब 200 दर्शकों की मौजूदगी में गढ़वाली फीचर फिल्म सुपन्यू का ट्रेलर,पोस्टर और गाने लांच हुए यह फिल्म उत्तराखंड के पहाड़ों से पढ़ाई लिखाई, रोजी रोटी के लिए शहरों की ओर पलायन कर संघर्ष और जद्दोजहद करने वाले वाले नव युवकों के सपनों पर आधारित कहानी पर बनी है

फिल्म का निर्माण कौशल मनी ढोंडियाल और पुष्पा ढोंडियाल, कार्यकारी निर्माता अजय सिंह बिष्ट है और फिल्म को लेखक निर्देशक देबू रावत ने लिखा और निर्देशित किया है मूल कहानी नागेंद्र प्रसाद, गीत गणेश वीरान, और गिरीश सुंदरियाल ने लिखे हैं संगीतकार वीरेंद्र नेगी राही हैं और गायक लेखराज भंडारी, उषा भट्ट पांडे, अंजलि खरे और विवेक नौटियाल हैं

फिल्म में मुख्य किरदार अनुज कंडारी, कामिनी देवशाली,अर्जुन चंद्रा, अजय सिंह बिष्ट, सुमन गौड़ राजेश जोशी, रमेश नौटियाल, विजयलक्ष्मी नौटियाल, संजय बडोनी, सोनिया थापर प्रमुख है इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मनोज सती, कोरियोग्राफर विजय भारती, कला निर्देशक सती पटवाल, कॉस्टयूम विधि बगवाडी और एडिटर राजन अयर न्यू रे स्टूडियो देहरादून द्वारा किया गया है। 

यह गढ़वाली फीचर फिल्म सुपन्यू नवंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार, टिहरी, रुड़की, हरिद्वार, चंडीगढ़ इंदिरापुरम गाजियाबाद, नोएडा फरीदाबाद, गुड़गांव आदि स्थानों पर सिनेमा हॉल में लगेगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

थेसालोनिकी इंटरनेशनल फेयर में पद्मश्री तिलक गीताई के लघु चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन