वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव 2026' 'राष्ट्रीय कायस्थ गौरव यात्रा' का होगा आयोजन
० योगेश भट्ट ०
नयी दिल्ली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से कायस्थ समाज का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, इस महा-आयोजन के अंतर्गत 'विश्व कायस्थ महासम्मेलन 'राष्ट्रीय कायस्थ गौरव यात्रा' और उत्तर प्रदेश में एक 'भगवान चित्रगुप्त विश्वविद्यालय' के निर्माण की रूपरेखा तैयार।
'वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव 2026' है, जो 3 दिसंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस महा सम्मेलन में देश-विदेश के 25,000 से अधिक कायस्थ प्रतिनिधि जुटाने का लक्ष्य रखा गया है / इस कार्यक्रम में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,सलाहकार पूर्व जीएसटी कमिश्नर संजय शरण, समाजसेविका सोनिया सिन्हा, पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप खरे, मीना श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आशीष रंजन आदि ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन से मुलाकात कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया !

महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने बताया उत्तर प्रदेश में बनने वाले 'भगवान चित्रगुप्त विश्वविद्यालय' की कार्य योजना का शुभारंभ किया जाएगा। समाज के अपने सहयोग से बनने वाले इस परिसर में भगवान चित्रगुप्त जी की 125 फ़ीट की मूर्ति, 151 फ़ीट का विशाल कलम-दवात, तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस व देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
इसी परिसर में स्वामी विवेकानंद की 125 फ़ीट की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसके लिए 12 जनवरी 2027 (राष्ट्रीय युवा दिवस) से उत्तर प्रदेश के हर ग्राम से हम लोग एक विशेष जन-अभियान की शुरुआत करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव ने बताया इस महासम्मेलन से पूर्व, यम द्वितीया के पावन अवसर पर 11 नवंबर दिल्ली से 'भगवान चित्रगुप्त महोत्सव' और 'राष्ट्रीय कायस्थ गौरव यात्रा' का शुभारंभ होगा। ऐतिहासिक गौरव यात्रा पूरे देश में 4 चरणों में निकाली जाएगी
कायस्थ समाज की इच्छा है कि इस 'राष्ट्रीय कायस्थ गौरव यात्रा' को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर भी लाया जाए, ताकि संपूर्ण समाज को आपका और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का यह स्पष्ट संदेश है कि "हिन्दुत्व एवं कायस्थ एक दूसरे का पूरक है।

टिप्पणियाँ