संदेश

सीतापुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन स्नेह मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के उद्यमी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | सीतापुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के साथ जयपुर के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में विभिन्न तरह गतिविधियां आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, महासचिव शोभित शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में राजस्थान चैंबर के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संरक्षक सुरजाराम मील, एम्पलॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एन.के. जैन, वीकेआई एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महासचिव पुष्प कुमार स्वामी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सोमानी सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। निलेश अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी व्यस्तताओं के बीच ऐसे आयोजन उद्यमियों को आपस में मिलने और खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं। इससे नई ऊर्जा और आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलता है। एसोसिएशन हर साल इसका आयोजन करती है।

BRDS डिज़ाइन प्रदर्शनी 2026,रचनात्मकता एवं डिज़ाइन उत्कृष्टता का उत्सव

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : भंवर राठौड़ डिज़ाइन स्टूडियो (BRDS) द्वारा कोलकाता में BRDS डिज़ाइन प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में डिज़ाइन के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विविध रचनात्मक कलाकृतियों एवं परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। यह वार्षिक प्रदर्शनी भारत के 15 प्रमुख शहरों में आयोजित की जाती है, जिनमें कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, नासिक, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, छत्रपति संभाजीनगर, लखनऊ, भोपाल, नागपुर, अकोला और रायपुर शामिल हैं। यह देशभर में डिज़ाइन शिक्षा को प्रोत्साहित करने और युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में एक व्यापक प्रयास है। प्रदर्शनी का उद्देश्य-डिज़ाइन शिक्षा के प्रति जागरूकता: फैशन, इंटीरियर, आर्किटेक्चर, प्रोडक्ट, ऑटोमोबाइल, ग्राफिक डिज़ाइन, एनीमेशन, फोटोग्राफी और ललित कला जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से विद्यार्थियों को परिचित कराना तथा डिज़ाइन क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों की जानकारी देना। कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण: युवा डिज़ाइन अभ्यर्थियों की रचनात्मकता, नवाचार...

हाई कोर्ट ड्राफ्टिंग और केस स्ट्रैटेजी में गेम-चेंजर साबित होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : डॉ. आशीष खंडेलवाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आधुनिक दौर में वकालत केवल पारंपरिक कानूनी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सही और सुरक्षित उपयोग आज के वकीलों की कार्यकुशलता और ड्राफ्टिंग की गति को कई गुना बढ़ा सकता है। तकनीकी दक्षता के साथ की गई लीगल ड्राफ्टिंग मुकदमों के त्वरित और सटीक निस्तारण में मील का पत्थर साबित होगी। यह विचार तकनीक विशेषज्ञ और मुख्य वक्ता डॉ. आशीष खंडेलवाल ने आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किए। विधिक पेशेवरों के लिए आयोजित इस 'एआई एवं लीगल ड्राफ्टिंग मास्टरक्लास' में गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केवल 50 अधिवक्ताओं को पूर्व रजिस्ट्रेशन के माध्यम से शामिल किया गया था। मुख्य वक्ता डॉ. आशीष खंडेलवाल ने 20-स्टेप हैंड्स-ऑन फ्रेमवर्क के माध्यम से अधिवक्ताओं को लाइव स्क्रीन पर कानूनी ड्राफ्टिंग की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आधुनिक एआई टूल्स की मदद से राजस्थान हाई कोर्ट के लिए मजबूत रिट पिटीशन्स, बेल एप्लीकेशन्स, अपील्स और जटिल लीगल नोटिस तैयार किए जा सकते हैं। डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि एआई कभी भी किसी अधिवक्...

दिल्ली में सुरजीत सिंह जोबन की स्मृति को समर्पित राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : पत्रकार,साहित्यकार,कवि,समाजसेवी,राजनितिक-धार्मिक-सांस्कृतिक व्यक्तित्वों वाले, सरदार सुरजीत सिंह जोबन की चौथी पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में,'अहिन्दी भाषी हिन्दी लेखक संघ',दिल्ली एवं 'साहित्य कलश' पटियाला के तत्वावधान में,उनके परिवार चरनजीत कौर (पत्नी), सोनू (बड़े पुत्र मनिंदर जीत सिंह) जोबन,हरजीत कौर बबली (पुत्री),वरिंदर जीत जोबन (छोटे पुत्र) व अन्य सम्बन्धियों द्वारा दिल्ली के वाई.एम.सी.ए. (YMCA) के सभागार में उनकी स्मृति को समर्पित 'राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन' का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज मुख्य अतिथि (पूर्व मंत्री,दिल्ली सरकार) रहे और वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ सुभाष वसिष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे। मंचासीन रहे -- डाॅ दयाराम मौर्य 'रत्न', अनिल कुलश्रेष्ठ, सविता चड्ढा,डाॅ अजय तिवारी, प्रियंका सोनी,डाॅगुरविंदर सिंह, हरमिंदर पाल और के के भसीन उपस्थित थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में जे.पी.अग्रवाल( पूर्व सांसद), विनय आर्य (महामंत्री,आर्य प्रतिनिधि सभा),संत विजेंद्र दास (प्रमुख,गुलाबदासी सम्प्रदाय), चमनजीत सिंह लाल (विश्वविख्...

गढ़वाली फीचर फिल्म सुपन्यू का ट्रेलर,पोस्टर और गाने लांच हुए

० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : बसंत कुंज स्थित सिल्वेन सैफ फार्म एंड बैंक्विट में करीब 200 दर्शकों की मौजूदगी में गढ़वाली फीचर फिल्म सुपन्यू का ट्रेलर,पोस्टर और गाने लांच हुए यह फिल्म उत्तराखंड के पहाड़ों से पढ़ाई लिखाई, रोजी रोटी के लिए शहरों की ओर पलायन कर संघर्ष और जद्दोजहद करने वाले वाले नव युवकों के सपनों पर आधारित कहानी पर बनी है फिल्म का निर्माण कौशल मनी ढोंडियाल और पुष्पा ढोंडियाल, कार्यकारी निर्माता अजय सिंह बिष्ट है और फिल्म को लेखक निर्देशक देबू रावत ने लिखा और निर्देशित किया है मूल कहानी नागेंद्र प्रसाद, गीत गणेश वीरान, और गिरीश सुंदरियाल ने लिखे हैं संगीतकार वीरेंद्र नेगी राही हैं और गायक लेखराज भंडारी, उषा भट्ट पांडे, अंजलि खरे और विवेक नौटियाल हैं फिल्म में मुख्य किरदार अनुज कंडारी, कामिनी देवशाली,अर्जुन चंद्रा, अजय सिंह बिष्ट, सुमन गौड़ राजेश जोशी, रमेश नौटियाल, विजयलक्ष्मी नौटियाल, संजय बडोनी, सोनिया थापर प्रमुख है इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मनोज सती, कोरियोग्राफर विजय भारती, कला निर्देशक सती पटवाल, कॉस्टयूम विधि बगवाडी और एडिटर राजन अयर न्यू रे स्टूडियो देहरादू...

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार, प्रतिभाओं को मिला ‘सुरक्षा गौरव सम्मान-2026’

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर संदेश द्वारा दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में "राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता" विषय पर एक सेमिनार एवं "सुरक्षा गौरव सम्मान-2026" समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस, भारतीय तटरक्षक बल, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ कत्थक नृत्यांगना पूजा त्रिपाठी के समूह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों में राजबीर मलिक (उपायुक्त, दिल्ली पुलिस), डॉ. अजय कुमार बिष्ट (आईएएस), स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव कार्यालय, दिल्ली सरकार, प्रतीक थपलियाल (डीआईजी, भारतीय तटरक्षक बल), संजय जोशी (फिल्म निर्माता एवं उद्योगपति), तिलक चन्द्र बिष्ट (एसीपी, दिल्ली पुलिस), डॉ. सी.के. पाण्डेय, पवन मैठाणी (महासचिव, गढ़वाल हितैषिणी सभा, दिल्ली), मदन मोहन सती (मीडिया कोऑर्डिनेटर, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, दिल्ली), वरिष्ठ साहित्...

वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव 2026' 'राष्ट्रीय कायस्थ गौरव यात्रा' का होगा आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से कायस्थ समाज का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, इस महा-आयोजन के अंतर्गत 'विश्व कायस्थ महासम्मेलन 'राष्ट्रीय कायस्थ गौरव यात्रा' और उत्तर प्रदेश में एक 'भगवान चित्रगुप्त विश्वविद्यालय' के निर्माण की रूपरेखा तैयार। 'वर्ल्ड कायस्थ कॉन्क्लेव 2026' है, जो 3 दिसंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस महा सम्मेलन में देश-विदेश के 25,000 से अधिक कायस्थ प्रतिनिधि जुटाने का लक्ष्य रखा गया है / इस कार्यक्रम में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सलाहकार पूर्व जीएसटी कमिश्नर संजय शरण, समाजसेविका सोनिया सिन्हा, पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप खरे, मीना श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आशीष रंजन आदि ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन से मुलाकात कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया !  महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने बताया उत्तर प्रदेश में बनने वाले ...