सीतापुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन स्नेह मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के उद्यमी

० आशा पटेल ० 
जयपुर | सीतापुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के साथ जयपुर के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में विभिन्न तरह गतिविधियां आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, महासचिव शोभित शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में राजस्थान चैंबर के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,
संरक्षक सुरजाराम मील, एम्पलॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एन.के. जैन, वीकेआई एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महासचिव पुष्प कुमार स्वामी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सोमानी सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। निलेश अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी व्यस्तताओं के बीच ऐसे आयोजन उद्यमियों को आपस में मिलने और खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं। इससे नई ऊर्जा और आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलता है। एसोसिएशन हर साल इसका आयोजन करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

थेसालोनिकी इंटरनेशनल फेयर में पद्मश्री तिलक गीताई के लघु चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन