मजदूरों और किसानों का 10 अगस्त को जेल भरो कार्यक्रम का आह्वान

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली : केंद्रीय श्रम संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के तमाम संगठनों, बैंक बीमा के फेडरेशन आंगनवाड़ी आशा केंद्रीय कर्मचारियों के फेडरेशनो, कायोस कन्वेंशन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुआ। सभी किसान संगठनों और केंद्रीय श्रम संगठनों के 21 नेताओं ने कन्वेंशन की अध्यक्षता की।
इसमें सभी केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रीय नेताओं ने अपनी बात रखी, किसानों के संयुक्त मोर्चे एसकेएम की ओर से भी संगठनों के राष्ट्रीयनेताओं ने कन्वेंशन में अपनी बात रखीं

 सीटू के राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व सांसद कामरेड इलारम करीम ने अपनी बात रखी। कन्वेंशन में चार मजदूर कोड तुरंत प्रभाव से रद्द करो,, न्यूनतम वेतन 42000 लागू करो, सभी के लिए भोजन ,शिक्षा स्वास्थ्य और आवास की व्यवस्था करो,, बीबी जी राम जी को तुरंत प्रभाव से रद्द करो, राष्ट्र विरोधी व्यापार समझौता रद्द करो, बिजली संशोधन विधेयक 2025 रद्द करो,, बीज विधेयक 2025 रद्द करो,,,नई पेंशन योजना रद्द करो,, किसानों के लिए एमएसपी कॉस्ट टू कॉस्ट +50% लागू करो, किसानो और मजदूरों की समय बाद कर्ज माफी करो,, ओ पी एस लागू करो ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करो, अमीरों पर टैक्स लगाकर गरीबों को राहत दो।
इन मांगों को लेकर आने वाली 10 अगस्त को जेल भरो कार्यक्रम का आह्वान किया गया है। सम्मेलन को इंटक से अशोक सिंह, एसकेएम के अवतार सिंह, किसानों के नेता राकेश टिकैत, एटक से कामरेड अमरजीत कौर, किसान नेता सत्यवान सिंह, एचएमएस से कामरेड हरभजन सिंह सिद्धू, अखिल भारतीय किसान सभा से कामरेड बिजू कृष्णन, सीटू के राष्ट्रीय महामंत्री कामरेड ईलारम करीम,

 किसान नेता जोगेंद्र सिंह, मजदूर नेता हरि प्रकाश, किसान नेता कामरेड राजा राम सिंह कामरेड क्षीरसागर राजन कामरेड रविंद्र सिंह पटियाला, डॉक्टर सुनील तथा मजदूर नेता कामरेड हरिप्रकाश मिलन,, सेवा से कामरेड लता बहन, कामरेड राजीव कामरेड शत्रु जीत सिंह,सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

सभी नेताओं ने संयुक्त संघर्ष को मजबूत कर मजदूरों किसानों और आम जनता पर हो रहे हैं हमले को रोकने का काम करने का आह्वान किया। यह सभी संगठन मिलकर देश में जनता से वोट लेकर पूंजीपतियों के लिए काम कर रही सरकार को रोक सकते है। सभी संगठनों की एकता और ताकत को बढ़ाना होगा और संयुक्त संघर्षों को आने वाले समय में तेज कर इस जन विरोधी सरकार को हटाना होगा।

 जिस तरह नौजवान विद्यार्थियों ने इस सरकार को झुकाया है मजदूर और किसानों को भी मिलकर यह काम करना होगा। राजस्थान सीटू के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत और कामरेड वीएस राणा के नेतृत्व में 300 साथियों ने इस कन्वेंशन में भाग लिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास